Udhampur Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी बस, 21 की मौत, कई घायल; रेस्क्यू जारी

Udhampur Bus Accident news: जम्मू कश्मीर के उधमपुर के रामनगर इलाके में आज सुबह यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे में कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Follow : Google News Icon  

Jammu & Kashmir, Udhampur Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर से बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। रामनगर क्षेत्र के खगोते के पास एक यात्री अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ गया है। अब तक 21 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 30 के करीब लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

स्थानीय लोगों से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, बस के ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और खगोते के पास बस सड़क से फिसल गई और पलट गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस बहुत तेज रफ्तार से चल रही थी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।

बचाव अभियान जारी

घटना की सूचना मिलने पर बचाव अभियान के लिए वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। सब-डिविज़नल मजिस्ट्रेट (SDM) ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घायलों को जल्द से जल्द इलाज मुहैया कराया जाए। वहीं, उधमपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भी टीमों को अलर्ट कर दिया गया है।

केंद्रीय मंत्री ने जताया दुख

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने घटना को लेकर उधमपुर के उप आयुक्त मिंगा शेरपा से बात की। उन्होंने कहा कि मुझे पता चला कि एक घंटे से भी कम समय पहले, कनोट गांव में एक दुखद सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में रामनगर से उधमपुर जा रही एक पब्लिक ट्रांसपोर्ट बस शामिल थी। बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया है। इसमें काफी लोगों के हताहत होने की आशंका है। हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जाएगा। गंभीर रूप से घायल लोगों को एयरलिफ्ट करने की व्यवस्था की जा रही है।

Advertisement

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ राजिंदर शर्मा के नेतृत्व वाली हमारी स्थानीय कार्यकर्ताओं की टीम के भी लगातार संपर्क में हूं।

यह भी पढ़ें: 'कन्नौज का नाम बदलकर...', स्मृति ईरानी के चैलेंज पर अखिलेश यादव का आया तंज भरा जवाब
 

Advertisement
Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड