VIDEO: लड़कियां छेड़ रहे थे नकाबपोश लफंगे, योगी की पुलिस ने बना दिया लंगड़ा; रो-रोकर मांगने लगे माफी

यूपी के मुजफ्फरनगर से छेड़खानी का मामला सामने आया है। यहां तीन युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर छात्राओं का पीछा करते उनके कोचिंग सेंटर तक पहुंच गए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बाद अब मुजफ्फरनगर से छेड़खानी का मामला सामने आया है। यहां तीन युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर छात्राओं का पीछा करते उनके कोचिंग सेंटर तक पहुंच गए। विरोध करने पर नकाबपोश युवकों ने उन्हें डराया-धमकाया। ये पूरी घटना बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

दरअसल,सामने आए सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि स्कूटी सवार दो छात्राएं अपने कोचिंग सेंटर पहुंची। इन दोनों का पीछा करते हुए तीन लफंगे भी पहुंच जाते हैं। जब छात्राएं विरोध करती हैं, तो नकाबपोश युवक उन्हें जान से मारने की धमकी दे देते हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने मनचलों का वो हाल किया कि वो अपने पैरों पर भी ठीक से चल भी नहीं पा रहे।

पैरों पर चलने को भी मोहताज हुए मनचले

इस मामले पर यूपी सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पुलिस से कार्रवाई की बात कही। इसके बाद तीनों लफंगों का छात्राओं से छेड़खानी करने का हश्र उन्हें भारी पड़ गया। पुलिस ने छेड़छाड़ करने पर दो आरोपियों ( एक का नाम शोहदो) को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें दबोचने के बाद पुलिस ने ऐसा इलाज किया कि वो अब अपने पैरों पर चलने को भी मोहताज हो गए हैं। सामने आए वीडियो में पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी कांधे का सहारा लेकर चलते दिखे। वहीं मनचलों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जानकारी है कि आरोपी शोभित और उज्जवल सिटी के ही निवासी हैं।

यह पूरा मामला मुजफ्फरनगर के नई मंडी के गांधी कॉलोनी का बताया जा रहा है। बाइक पर सवार नकाबपोश युवकों ने कोचिंग के बाहर छात्राओं से बदसलूकी की।

Advertisement

इससे पहले गोमती नगर से सामने आई थी घटना

बता दें कि इससे पहले लखनऊ के पॉश इलाके कहे जाने वाले गोमती नगर से  बुधवार (31 जुलाई) को शर्मनाक घटना सामने आई। यहां दोपहर के समय कुछ लोग पानी से भरी सड़कों पर उतर आए और राह चल रहे लोगों के साथ छेड़खानी करने लगे। ये लोग बाइक पर जा रहे लोगों पर पानी बरसाने लगे। इस बीच उन लोगों ने पीछे बैठी एक युवती को धक्का देकर बाइक से भी गिरा दिया। वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में आई योगी सरकार ने अफसरों समेत पुलिसकर्मियों को पद से हटा दिया। साथ ही चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि बाकी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: 'मनचलों को खुली छूट...' लखनऊ में लड़की के साथ हुई शर्मनाक घटना पर चंद्रशेखर आजाद ने क्यों कहा ऐसा?
 

Advertisement
Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड