'मनचलों को खुली छूट...' लखनऊ में लड़की के साथ हुई शर्मनाक घटना पर चंद्रशेखर आजाद ने क्यों कहा ऐसा?

अदब का शहर कहे जाने वाले लखनऊ में लड़की के साथ हुई शर्मनाक घटना पर चंद्रशेखर आजाद का गुस्सा फूटा है। उन्होंने इस मामले को लेकर यूपी सरकार पर तंज कसा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Chandrashekhar Azad  on lucknow incident
गोमती नगर घटना पर चंद्रशेखर आजाद | Image: ANI

Chandrashekhar Azad on Gomti Nagar Incident: अदब का शहर कहे जाने वाले उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से हाल ही में बाइक से जा रहे एक शख्स और लड़की का वीडियो सामने आया, जो खूब चर्चा में रहा। इस वीडियो में हुड़दंग स्कूटी सवारों के साथ अदब या तहजीब फरमाते नहीं बल्कि बदसलूकी करते नजर आए। इसके बाद एक्शन में आई योगी सरकार ने अफसरों समेत पुलिसकर्मियों को पद से हटा दिया। वहीं इस पर अब आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। आज़ाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने सूबे की सरकार पर तंज कसा है।

लखनऊ के गोमती नगर की घटना पर आज़ाद समाज पार्टी-कांशीराम के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा- 'उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था पर लगातार सवाल खड़े किए जाते हैं। प्रदेश की राजधानी में ही मनचलों को खुली छूट मिली हुई है। जिस तरह से वीडियो में बेटी को अपमानित करने का प्रयास किया गया है, इस तरह का अपमान लखनऊ ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में हो रहा है। हम लगातार मांग करके थक गए हैं, मुख्यमंत्री सुनना ही नहीं चाहते हैं। ऐसे लोगों पर ठोस कार्रवाई होनी चाहिए।'

तीन अफसरों समेत 7 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

सीएम योगी के आदेश पर मामले में कार्रवाई की गई और तीन अफसरों समेत 7 पुलिसकर्मियों को पद से हटा दिया गया। राज्य सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक, मामले में अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को धर दबोचा गया है। बुधवार देर रात दो आरोपियों पवन यादव और सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया था। उनकी निशानदेही पर दो अन्य आरोपियों अरबाज और विराज साहू को भी गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(2), 3(5), 272, 285 और 74 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने/ लज्जाभंग) के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।

क्या है पूरा मामला?

लखनऊ के पॉश इलाके कहे जाने वाले गोमती नगर में दोपहर को कुछ लोग पानी से भरी सड़कों पर उतर आए और राह चल रहे लोगों के साथ छेड़खानी करने लगे। सामने आए वीडियो में दिखा कि कैसे ये लोग बाइक पर जा रहे लोगों पर पानी बरसा रहे हैं। इस दौरान वो पीछे बैठी एक युवती को धक्का देकर बाइक से भी गिरा देते हैं। ये शर्मनाक घटना बुधवार (31 जुलाई) की बताई जा रही है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: तहजीब का शहर लखनऊ हुआ शर्मसार! बारिश के बीच 50 लोगों के झुंड ने लड़की को छेड़ा; कंपा देगा VIDEO

Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड