तहजीब का शहर लखनऊ हुआ शर्मसार! बारिश के बीच 50 लोगों के झुंड ने लड़की को छेड़ा; कंपा देगा VIDEO

Lucknow: लखनऊ के गोमतीनगर में कुछ लोग पानी से भरी सड़कों पर उतर आए और राह चल रहे लोगों के साथ छेड़कानी करने लगे। वीडियो देख किसी का भी खून खौल जाएगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Lucknow
लखनऊ में मनचलों ने की अभद्रता | Image: X

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को अदब और तहजीब का शहर कहा जाता है। नवाबों के शहर के लोगों की मेहमाननवाजी दुनियाभर में मशहूर है लेकिन बीते दिन गोमती नगर इलाके से जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसने लखनऊ को शर्मसार कर दिया है। यहां कुछ हुड़दंगों ने जलमग्न सड़क पर चल रहे वाहनों पर पानी बरसाया और बाइक पर जा रहे एक शख्स और युवती के साथ बदसलूकी भी की है।

ये घटना बुधवार की बताई जा रही है जब लखनऊ के पॉश इलाके कहे जाने वाले गोमती नगर में दोपहर को कुछ लोग पानी से भरी सड़कों पर उतर आए और राह चल रहे लोगों के साथ छेड़कानी करने लगे। 

लखनऊ में राहगीरों के साथ मनचलों ने की अभद्रता 

सोशल मीडिया पर इस घटना के कई वीडियो वायरल हो रहे है जिसे देख किसी का भी खून खौल जाएगा। ताज होटल के पास पुल के नीचे पानी भर गया था। तभी कुछ हुड़दंग मचा रहे मनचले वहां पहुंच गए और वाहनों से जा रहे लोगों को तंग करने लगे। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे ये लोग बाइक पर जा रहे लोगों पर पानी बरसा रहे हैं। इस दौरान, वो पीछे बैठी एक युवती को धक्का देकर बाइक से भी गिरा देते हैं।

वहीं, दूसरे वीडियो में ये लोग बाइक पर जा रहे एक शख्स को छेड़ने लगते हैं जिसके बाद वो शख्स बाइक से उतरकर बहस करने लगता है। और केवल बाइक ही नहीं, इन हुड़दंगों ने तो कार से जा रहे लोगों को भी नहीं छोड़ा। एक वीडियो में दिख रहा है कि इन लोगों ने एक गाड़ी का दरवाजा खोल दिया और बारिश का पानी अंदर डालने लगे। ये करीब 40-50 लोग थे जो बारिश का पानी दूसरों पर फेंककर बवाल काटने लगे।

Advertisement

DCP, ADCP, ACP पर गिरी गाज

इस शर्मनाक घटना के वीडियो वायरल होने के बाद लखनऊ पुलिस एक्शन में आ गई है। मामले में FIR दर्ज की गई और अबतक कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना के बाद DCP प्रबल प्रताप सिंह, ADCP अमित कुमावत और ACP अंशु जैन को हटा दिया गया है। 

इतना ही नहीं, गोमती नगर इंस्पेक्टर दीपक कुमार पांडेय, चौकी इंचार्ज ऋषि विवेक, दरोगा कपिल कुमार, सिपाही धर्मवीर और सिपाही वीरेंद्र कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः 'क्यों ना फिर से पुरानी संसद चलें', अखिलेश यादव ने नए संसद भवन में पानी टपकने पर कसा तंज

Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड