क्रिकेटर ऋषभ पंत को बचाने वाला युवक खुद मौत को गले लगाने निकला, प्रेमिका के साथ खाया जहर; गंभीर हालत

मुजफ्फरनगर में युवक ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि युवक ने कथित तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ जहर खा लिया। इससे युवती को मौत हो चुकी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
rishabh pant savior young man consumed poison
ऋषभ पंत की जान बचाने वाले रजत ने जहर खाया. | Image: X/ANI

Uttar Pradesh News: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत की सड़क दुर्घटना के दौरान मदद करने वाले युवक ने खुद को मौत की ओर ढकेल लिया है। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में युवक ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि युवक ने कथित तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ जहर खा लिया। इससे उस युवती को मौत हो चुकी है, जबकि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर के पुरकाजी थाना क्षेत्र के बुच्चा बस्ती गांव का मामला है। 25 वर्षीय रजत का लड़की के साथ पिछले तकरीबन 5 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जाता है कि रजत और लड़की दोनों की जात अलग-अलग थी, जिससे परिवार वाले आक्रोशित थे।

प्यार में नाकामी मिलने पर उठाया आत्मघाती कदम

लड़की के घर से निकलने पर भी पाबंदी लग चुकी थी और उसकी शादी भी तय कर दी गई थी। हालांकि दोनों ने मौके मिलने पर साथ में कथित तौर पर आत्महत्या करने का कदम उठाया। युवती की फिलहाल मौत हो चुकी है और रजत की हालत गंभीर बनी हुई है। रुड़की के अस्पताल में रजत का इलाज चल रहा है, जहां वो मौत और जिंदगी के बीच जंग लड़ रहा है। फिलहाल इस मामले में पुलिस भी अपनी कार्रवाई करने में जुट गई है।

रजत ने बचाई थी ऋषभ पंत की जान

रजत वही लड़का, जिसने क्रिकेटर ऋषभ पंत का दिल्ली-देहरादून हाईवे पर एक्सीडेंट होने के बाद मदद की थी। 30 दिसंबर 2022 को ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हुआ था। पंत देर रात अपनी कार से दिल्ली से रुड़की अपनी मां से मिलने जा रहे थे। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर नारसन पुलिस चौकी के पास कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे क्रिकेटर गंभीर रूप से घायल हो गए। रजत ने उस दौरान कुछ साथियों के साथ खिलाड़ी की मदद की थी और बिना देरी किए अस्पताल पहुंचाया था। इस दुर्घटना में ऋषभ पंत बहुत बुरी तरह घायल हुए थे। ऋषभ पंत ने ठीक होने और अस्पताल से लौटने के बाद रजत और उसके एक साथी को गिफ्ट में स्कूटर दिए थे।

Advertisement

यह भी पढ़ें: प्रेमी ने बेटी के 35 टुकड़े किए,अंतिम संस्कार की आस में पिता ने तोड़ा दम

Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड