'मुसलमान जलाएगा रावण को क्योंकि हमने डिमांड रखी है कि मुस्लिम ही होगा CM इस बार अखिलेश जी, आजम खान का नाम...', मौलाना रशीदी की सपा को दो टूक
मौलाना साजिद रशीदी ने कहा, 'एक रावण जिसके अंदर बहुत अहंकार आ गया है। वो मुसलमानों को अपनी बपौती, जागीर समझता है। 2027 में उस रावण को मुसलमान जलाएगा।'
- भारत
- 2 min read
ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने अखिलेश यादव की तुलना रावण से करते हुए कहा कि 'एक रावण दशहरे में जला है और उसको इसलिए जलाया जाता है कि उसके अंदर अहंकार है। एक रावण और है जिसमें बहुत सारा अहंकार आ गया है। इस रावण को मुसलमान 2027 में जलाएगा।'
मौलाना साजिद रशीदी ने कहा, एक रावण जिसके अंदर बहुत अहंकार आ गया है। वो मुसलमानों को अपनी बपौती, जागीर समझता है। उससे दरी बिछाने का काम करवाता है, डांट-डपटकर रखने का काम करता है। उसका अहंकारी दिमाग यह समझता कि मुस्लिम जाएगा कहा। उस अहंकारी नेता का नाम है अखिलेष यादव। इस रावण रूपी नेता को वोटों के माध्यम से मुस्लिम जलाने का काम करेगा।
अब मुसलमान जलाएगा रावण को
अखिलेश पर बरसते हुए मौलाना ने कहा, मुसलमान 2027 में जलाएगा रावण के अहंकार को, क्योंकि मुस्लिमों की डिमांड है कि इस बार चुनाव में मुख्यमंत्री चेहरा मुस्लिम होना चाहिए। अगर नहीं हुआ तो अखिलेश जी, आप आजम खान के पास जाओ या किसी के पास जाओ आप तो गए। इस बार आपको कोई बचाने नहीं आएगा। कांग्रेस, जिसने 65 साल राज किया देश पर उसको भी यही अहंकार था कि मुसलमान जाएगा कहां।
इस बार मुस्लिम हो CM फेस-मौलाना रशीदी
कांग्रेस पार्टी का उदाहरण देते हुए मौलाना साजिद रशीदी ने कहा,'मुस्लिम वोट रीजनल पार्टियों के पास चला गया। जब कांग्रेस का वोट चला गया तो आप क्या हैं। आपके लिए तो आपके पिता ने ही कह दिया था। मुसलमानों का दुश्मन है। आपके लिए तो सीएम योगी ने भी कह दिया कि आजम खान को बाहर निकलवाना नहीं चाहते हैं। आज कैसे उनकी याद आ गई। चुनाव से पहले आजम खान को बाहर निकलवाये और ऐलान किजिए की आजम मुख्यमंत्री बनेंगे। या उनके बेटे या पत्नी को बनाए। किसी भी मुसलमान को ही मुख्यमंत्री चेहरा बनाये। अगर ऐसा नहीं हुआ तो मुसलमान आपको सबक सिखाएगा।'