'बहुत देर कर दी मेहरबां आते-आते...', अखिलेश की आजम खान से मुलाकात पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का तंज, कहा- अब उनका वो जलवा नहीं रहा

अखिलेश यादव के आजम खान से मिलने जाने पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि बहुत देर कर दी मेहरबां आते-आते।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Maulana Shahabuddin Razvi: सपा प्रमुख अखिलेश यादव की रामपुर यात्रा पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुसलमानों की नाराजगी को कम करने के लिए अखिलेश यादव को आजम खान की याद आई है। मौलाना बरेलवी ने तंज वाले लहजे में कहा कि बहुत देर कर दी मेहरबां आते-आते।

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा, ‘अखिलेश यादव लखनऊ से चलकर रामपुर जाकर जेल में बंद आजम खान से मिलेंगे। यह मेरे दबाव का नतीजा है। मैं लगातार विभिन्न मंचों से अलग-अलग मुद्दों को उठाता रहा। मैंने मुख्यमंत्री के तौर पर मुस्लिम चेहरे की मांग की थी। फिर आबादी के हिसाब से 150 मुसलमानों को टिकट देने की मांग की थी। आजम खान के मामले को खासतौर पर मैंने बहुत प्रमुखता से जोरदार अंदाज में सालों से उठा रहा हूं। इसकी कारण अखिलेश यादव मजबूर हुए और अब मजबूरन मिलने के लिए रामपुर जा रहे हैं। लेकिन रामपुर की आवाम यह कह रही है कि बहुत देर कर दी मेहरबां आते-आते। अब हासिल होने वाला कुछ नहीं है।’

आजम खान का वो रुतबा नहीं रहा- मौलाना

उन्होंने आगे कहा, ‘अखिलेश यादव आजम खान से मिलने इसलिए जा रहे हैं क्योंकि विधानसभा चुनाव नजदीक है। वे मुसलमानों को लुभाने और रिझाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। आजम खान का जो रुतबा पहले रहा करता था वह अब नहीं रहा है। उनका वो रुतबा खत्म हो गया है। मुसलमान अपने जमीर और विवेक के हिसाब से फैसले करता है। उन्होंने इसके कई उदाहरण भी दिए। अब मुसलमान अखिलेश यादव के रिझाने में नहीं आने वाला है।’

मुसलमान हरगिज वोट नहीं देगा- मौलाना

मौलाना रजवी ने कहा कि अखिलेश यादव अब भाजपा में रहने वाले नेताओं को समाजवादी पार्टी में शामिल करने का काम कर रहे हैं। सपा की मशीन में भाजपा की धुलाई हो रही है। फिर उसी भाजपाई व्यक्ति को सपा टिकट दे देगी और मुसलमानों से वोट देने के लिए कहा जाएगा। मुसलमान कैसे वोट दे देगा; क्यों वोट दे देगा? जो लोग 10-15 सालों तक मुसलमानों के खिलाफ काम करते रहे, गरीब और परेशान मुसलमान लाइन लगाकर खड़ा रहे, जिसे तवज्जोह नहीं दी गई। बल्कि उसे वहां से भगा दिया गया। मुसलमान हरगिज वोट नहीं देगा। उन्हें रामपुर से कुछ भी हासिल नहीं होगा। उनकी यह यात्रा नाकाम साबित होगी।  

Advertisement

रामपुर जेल में आजम खान से मिलेंगे अखिलेश

तय शेड्यूल के मुताबिक, अखिलेश यादव आज रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात करेंगे। जेल में मुलाकात के बाद सपा प्रमुख आजम खान के आवास पर उनके परिवार के सदस्यों से मिलने पहुंचेंगे। 

यह भी पढ़ें: 'जेल में कब से बंद तब तो नहीं गए, अब जा रहे क्योंकि...', आजम खान से अखिलेश के मिलने जाने पर राजभर का तंंज, मुसलमानों को लेकर कही बड़ी बात

 

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड