मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को मिली 4 दिन की जमानत, लेकिन फिर भी नहीं जा सकता घर

अब्बास अंसारी 10 अप्रैल को अपने पिता की कब्र पर फातिया पढ़ेगा। कोर्ट ने 11-12 अप्रैल को परिवार के लोगों से मिलने की इजाजत दी है, लेकिन अब्बास घर नहीं जा पाएगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Mukhtar Ansari News
घर नहीं जा पाएगा अब्बास अंसारी | Image: Facebook

Mukhtar Ansari Case : जेल में बंद मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को सुप्रीम कोर्ट ने पिता की कब्र पर फातिहा-ख्वानी (Faatiha-Khvaanii) पढ़ने की इजाजत दे दी है। अब बुधवार को अब्बास अंसारी अपने पिता की कब्र पर फातिहा-ख्वानी पढ़ने जाएजा। अब्बास को सड़क मार्ग से कासगंज से गाजीपुर लाया जाएगा। कोर्ट ने अब्बास अंसारी को 4 दिन की जमानत दी है, लेकिन इन 4 दिनों में वो अपने घर नहीं जा सकेगा।

सुप्रीम कोर्ट में अब्बास अंसारी की तरफ से कहा गया कि उसे 4 दिन की अंतरिम जमानत दी जाए, ताकि वह अपने पिता की कब्र पर फातिहा पढ़ सके। यूपी सरकार ने विरोध करते हुए कहा कि अब्बास अंसारी के खिलाफ कई गैंगस्टर के केस है। जेल के अंदर से धमकी देने का भी आरोप है और 11 मामले गंभीर अपराध में दर्ज हैं। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद अब्बास की जमानत मंजूर की है। अदालत ने कहा की अब्बास को कासगंज जेल से गाजीपुर पुलिस कस्टडी में ले लाया जाएगा।

'कानून व्यवस्था के बिगड़ने की संभावना'

यूपी पुलिस ने कोर्ट को बताया कि अब्बास अंसारी जेल से गवाहों को धमकी दे रहा है। इसी वजह से उसे चित्रकूट जेल से कासगंज जेल ट्रांसफर किया गया था। इसके बाहर जाने से कानून व्यवस्था बिगड़ने की संभावना है। पिता की कब्र पर फातिहा-ख्वानी पढ़ने की दलील पर यूपी सरकार ने कहा कि हमारी जानकारी के मुताबिक ऐसा कोई कार्यक्रम नहीं है।

घर नहीं जा पाएगा अब्बास

अब्बास अंसारी 10 अप्रैल को अपने पिता की कब्र पर फातिया पढ़ेगा। इस दौरान वो पुलिस और जेल अथॉरिटी के संपर्क में रहेगा। मंगलवार शाम 5 बजे से पहले अब्बास को कासगंज से लेकर निकला जायेगा। अदालत ने 11 और 12 अप्रैल को परिवार के लोगों से मिलने की इजाजत दी है, लेकिन अब्बास अपने घर नहीं जा पाएगा। घर वालों से उसकी मुलाकात गाजीपुर जेल में होगी।

Advertisement

पुलिस इस बात का ध्यान रखेगी कि अब्बास अंसारी से मुलाकात के समय कोई परिवार का सदस्य हथियार लेकर ना जाए। अब्बास अंसारी मीडिया को भी कोई बयान नहीं देगा। फातिया पढ़ने और जेल में परिवार से मिलने के बाद अब्बास 13 अप्रैल को वापस कासगंज जेल लौटेगा। बता दें, गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी की 28 मार्च को बांदा के एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। न्यायिक हिरासत में बंद अब्बास अंसारी ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर अपने पिता के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने की अनुमति मांगी थी।

ये भी पढ़ें : कांग्रेस ने हमेशा अपने कार्यकाल मे दुनिया से मदद मांगी, हमने कोविड काल में मदद पहंचाई-बोले PM मोदी

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड