कांग्रेस ने हमेशा अपने कार्यकाल मे दुनिया से मदद मांगी, हमने कोविड काल में मदद पहंचाई-बोले PM मोदी

पीलीभीत में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, सारी दुनिया की मुश्किलों के बीच भारत ये दिखा रहा है कि उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM Modi Address in Pilibhit
पीएम मोदी का पीलीभीत दौरा | Image: ANI

लोकसभा चुनाव ( Loksabah Election 2024) को लेकर सभी पार्टियों की ओर से धुआंधार प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इस कड़ी में मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) उत्तर प्रदेश के पीलीभीत पहुंचे। पीलीभीत में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

पीलीभीत में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सीएम योगी के कार्यालय में हुए कार्यों की प्रशंसा की। पीएम ने कहा, सपा, बसपा और कांग्रेस के समय 14 साल में जितने पैसे गन्ना किसानों को मिले थे उससे ज्यादा पैसे योगी सरकार ने 7 साल में गन्ना किसानों को दे दिए हैं।

कांग्रेस सरकारें दुनिया से मदद मांगती थी-PM मोदी

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, कभी कांग्रेस सरकारें दुनिया से मदद मांगती थी। लेकिन कोविड में भारत ने पूरी दुनिया में वैक्सीन और दवाइयां भेजी ये सुनकर आपको गर्व हुआ। विश्व में कहीं भी युद्ध का संकट आया हम वहां से एक-एक भारतीय को सुरक्षित वापस लाए। जब देश मज़बूत होता है तो दुनिया उसकी सुनती है।"

हमनें चांद पर भी तिरंगा फहराया-PM मोदी

PM मोदी ने पीलीभीत में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा,सारी दुनिया की मुश्किलों के बीच भारत ये दिखा रहा है कि उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं है। भारत जब दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती आर्थिक ताकत बना तो आपको गर्व हुआ। हमारे चंद्रयान ने जब चांद पर तिरंगा फहराया तब आपको गर्व हुआ। भारत में हुए जी-20 सम्मेलन की पूरे विश्व में प्रशंसा हुई। 

Advertisement

PM मोदी ने अपनी सरकार की तारीफ करते हुए कहा, भाजपा सरकार ने दिखा दिया कि भारत किसी से कम नहीं है। जब नीयत सही होती है और हौसले बुलंद होते हैं तब नतीजे भी सही मिलते हैं। आज हम चारों तरफ विकसित भारत का निर्माण होते देख रहे हैं। कहीं चार,छह और आठ लेन के हाइवे बन रहे हैं, कहीं वंदे भारत और अमृत भारत जैसी आधुनिक ट्रेन चल रही हैं। पुरानी सरकारों दे दौरान जो फैक्ट्रियां यहां बंद हो गई थी उन्हें भी नई ऊर्जा मिली है।

यह भी पढ़ें:अश्विनी चौबे को लेकर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, कहा-अंकल को प्रणाम

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड