अश्विनी चौबे को लेकर RJD प्रत्याशी रोहिणी आचार्य का आया बड़ा बयान, कहा- अंकल को प्रणाम करते हैं...
आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव की बेटी और सारण लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रोहिणी आचार्य ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे से एक अपील की है!
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

Rohini Acharya: रोहिणी आचार्य ने एक सवाल के जवाब में कहा अश्विनी चौबे अंकल को प्रणाम करते हैं। मैं उनसे निवदेन करती हूं कि मेरे लिए सारण में चुनाव प्रचार करें। अपने लोकसभा क्षेत्र में प्रचार के लिए रवाना होने से पहले राजद कैंडिडेट ने ये बातें कही।
रोहिणी ने विपक्ष की राजनीति और परिवारवाद पर उठ रहे सवालों का भी जवाब दिया और वर्तमान बिहार सरकार को कुछ केस को लेकर घेरा।
अश्विनी चौबे की नाराजगी और रोहिणी का जवाब
इंडी अलायंस के मुताबिक केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे टिकट बंटवारे से खुश नहीं हैं। उनका बक्सर से टिकट गया है जिसे लेकर बीजेपी से खफा हैं। हालांकि जब उनसे इस बारे में बात की गई तो बोले कि वे भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं और पार्टी हित में लगातार काम करते रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्री चौबे की जगह मिथिलेश तिवारी को टिकट दिया है। कई दिनों बाद दिल्ली से पटना पहुंचने पर मीडिया के सवाल पर बोले- मुझे नहीं पता कि क्यों मेरा टिकट काटा गया है...मैं फकीर हूं और फकीर को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है... जब तक हूं, भारतीय जनता पार्टी की सेवा करता रहूंगा। मेरे लिए मेरी पार्टी मां के समान है।'
पटना में मीडिया ने जब उनसे पूछा कि अश्विनी चौबे नाराज हैं, कुछ कहना चाहेंगी? इस सवाल पर रोहिणी ने अपील की। बोलीं- "अश्विनी चौबे अंकल को हम प्रणाम करते हैं। उनसे आशीर्वाद मांगते हैं कि बेटी को जिताइये...आइये मेरे प्रचार में और लग जाइये।
Advertisement
नीतीश पर बरसीं रोहिणी
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जंगलराज वाले बयान पर भी रोहिणी बरसीं। उन्होंने कहा-सीएम शायद भूल गए हैं कि उनके ही राज में भ्रष्टाचारी और बलात्कारियों को पनाह दिया जा रहा है। मुजफ्फरपुर बालिका गृह पर वह क्यों नहीं बोलते हैं?
जीत का भरोसा
रोहिणी आचार्य सारण में अपनी जीत को लेकर कॉन्फिडेंट हैं। उन्होंने कहा कि इस बार सारण की जनता उनको अपना आशीर्वाद जरूर देगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी ताकत पर चुनाव लड़ती है और हम जनता के प्रेम से चुनाव लड़ते हैं। ईडी-सीबीआई के साथ मिलकर बीजेपी चुनावी मैदान में जाती है लेकिन फिर भी सारण में हम जीतेंगे। रोहिणी के मुकाबले यहां से बीजेपी ने एक बार फिर अपने सिंटिंग एमपी को मैदान में उतारा है। राजीव प्रताप रुडी यहां जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरेंगे।