'पाप करने वालों को कभी..'पीलीभीत में कांग्रेस पर गरजे PM , राम मंदिर का जिक्र कर जनता से बड़ी अपील
'पाप करने वालों को कभी..'पीलीभीत में कांग्रेस पर गरजे PM , राम मंदिर का जिक्र कर जनता से बड़ी अपील
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 2 min read

PM Pilibhit Address: पीएम ने पीलीभीत में इंडी अलायंस पर जोरदार हमला किया। प्रमोद कृष्णम का नाम लिए बगैर कहा कि उनको इसलिए किनारे लगाया गया क्योंकि उन्होंने राम मंदिर का नाम लिया था। बोले- अयोध्या में राम मंदिर न बने इसके लिए कांग्रेस ने लाख कोशिश की, लेकिन जब देश की जनता ने पाई-पाई देकर इतना भव्य मंदिर बना दिया और जब मंदिर वालों ने आपके सारे गुनाह माफ करके प्राण प्रतिष्ठा में आमंत्रित किया।लेकिन आपने (कांग्रेस) आमंत्रण को ठुकरा कर भगवान राम का अपमान किया और जो नेता प्राण प्रतिष्ठा में गए, उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया।
इसके बाद पीएम ने गन्ना किसानों के लिए किए जा रहे प्रयासों का भी जिक्र किया।
प्रधानमंत्री मोदी बोले- भारत किसी से कम नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आपके एक वोट से मजबूत सरकार बनी। निर्णायक सरकार बनी। सशक्त सरकार बनी। काम करने वाली सरकार बनी। बीजेपी सरकार ने दुनिया को दिखा दिया कि भारत किसी से कम नहीं है। जब नीयत सही होती है, तो हौसले बुलंद होते हैं तो उन्नति भी होती है। आज चारों तरफ विकसित भारत का निर्माण होते हुए देख रहे हैं। कहीं फोर लेन, कहीं सिक्सलेन बन रहे हैं। कहीं वंदे भारत चल रही है।