UP: प्रेमी संग मिल की पति की हत्या फिर कमरे में घंटों किया रोमांस, भतीजे के प्यार में चाची ने किया 'खूनी पाप', बहन ने दिया कांड में साथ
मुरादाबाद में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है, जहां पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड जेठ के बेटे समेत बहन और बहन के बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी, इसके बाद पवन को मरता हुआ छोड़कर दोनों बहनें अपने-अपने बॉयफ्रेंस के साथ उनके घर पर चली गई, और फिर सुबह आकर नाटक किया.. और परिजनों को बताया, पढ़ें पूरी खबर।
- भारत
- 3 min read

Moradabad Murder: उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के कुंदनपुर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां रिश्ते तो शर्मसार हुए ही साथ ही हैवानियत की हदें भी पार हो गईं। 30 साल के पवन कुमार की उसकी पत्नी, उसके प्रेमी और साली ने मिलकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बहने अपने अपने बॉयफ्रेंड के साथ वहां से निकल गई और दूसरी ओर पवन की सांसें थम रही थी।
पवन कुमार एक्सपोर्ट फर्म में काम करता था और कुंदनपुर में उसकी पत्नी आंचल और तीन साल की बेटी दिव्यांशी के साथ रहता था।
मायके में बनाई हत्या की साजिश
पुलिस ने पवन के भाई देवेंद्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। देवेंद्र ने बताया कि पवन की शादी 2020 में आंचल से हुई थी। आंचल का संभल के बटौवा गांव से अंकित नामक युवक से अवैध संबंध था। पवन को इसकी जानकारी हो गई थी और उन्होंने कई बार टोका भी था। करीब 15 दिन पहले आंचल मायके गई थी।
बताया जा रहा है कि जब आंचल अपने मायके गई तो वहीं उसने पति की हत्या की कहानी लिखी। गुरुवार (21 मई) शाम आंचल बहन शिखा के साथ मुरादाबाद ससुराल लौटी। पवन उस समय अपनी बहन अनीता के घर था। आंचल ने फोन कर पवन को घर बुलाया। फिर शुक्रवार रात पवन घर पहुंचे।
Advertisement
पवन की हत्या कर बॉयफ्रेंडों के घर चली गईं बहने
जांच में सामने आया कि, चारों आरोपियों ने मिलकर पहले पवन को करंट के झटके दिए और जहर पिला दिया। पुलिस सूत्रों की माने तो, हत्या के बाद आंचल और शिखा अपने-अपने प्रेमियों अंकित और अजय दिवाकर के साथ उसके घर पर चली गई और पूरी रात वहीं रूकी। इसके बाद अगल सुबह आकर दोनों बहनों ने पवन की मौत की जानकारी परिवारवालों को दी।
पवन के भाई और बहन को हुआ शक
जब आंचल ने परिजनों को फोन कर खुदकुशी बताई तो पवन की बहनों और भाई को शक हुआ। बयानों में विरोधाभास देखते हुए परिवार ने पुलिस को सूचना दे दी और फिर शव का पोस्टमार्टम कराया गया तो हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस ने आंचल, शिखा, अंकित और अजय दिवाकर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आंचल ने पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार कर ली है।
Advertisement
जेठ के बेटे अंकित से था अवैध संबंध
जांच में पता चला कि शादी के बाद आंचल पवन के भतीजे अंकित (अंकित ने हत्या करवाने में मदद की, आंचल का बॉयफ्रेंड) के संपर्क में थी। करीब दो साल पहले दोनों का प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। पवन को 6 महीने पहले इसकी भनक लगी तो उन्होंने पत्नी पर पाबंदी लगाई, लेकिन संबंध जारी रहे। अवैध संबंध के चलते मासूम बेटी दिव्यांशी अब पिता के साए से वंचित हो गई है। पवन की मौत के बाद आंचल अपने रिश्तेदारों के पास है। वहीं, पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।