ट्विशा, दीपिका के बाद अब जयपुर की अनु मीणा...प्रताड़ना की शिकार एक और विवाहिता की मौत, पति की हैवानियत का VIDEO देख खौल उठेगा खून

जयपुर में अनु मीणा की आत्महत्या के मामले ने भी तुल पकड़ लिया है। अनु के घरवालों को कई CCTV और वीडियो-ऑडियो मिले है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि आरोपी पति गौतम मीणा अनु को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा है और मानसिक और शरीरिक रूप से उसे चोट पहुंचा रहा है। पढ़ें पूरी खबर।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Anu Meena Suicide Case: जयपुर के मानसरोवर में विवाहिता अनु मीणा की आत्महत्या के मामले में अब बड़ा खुलासा हुआ है। घटना में पति गौतम मीणा पर दहेज प्रताड़ना, मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। मृतका के भाई नीरज मीणा ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई और परिवार ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी अनु लंबे वक्त से पति की प्रताड़ना झेल रही थीं। 7 अप्रैल 2026 को अनु की आत्महत्या के बाद अब परिजनों के हाथ कुछ CCTV फुटेज और बाकी अहम साक्ष्य लगे हैं, जिसके बाद परिवार ने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

शादी के बाद पति लगातार दहेज की मांग करता था, लाखों रुपये अलग-अलग किश्तों में लेने के बाद भी पति और दहेज की मांग करता था। परिवार ने ऑनलाइन ट्रांसफर के स्क्रीनशॉट पुलिस को सौंपे हैं।

CCTV फुटेज और बच्चों के बयान

मामले में नया मोड़ तब आया जब अनु के मोबाइल फोन से घर के CCTV फुटेज सामने आए। इनमें पति द्वारा मारपीट के दृश्य दिख रहे हैं। बच्चों ने भी पुलिस के सामने बयान दिया कि पिता उनकी मां को बेरहमी से पीटते थे। परिवार का दावा है कि अनु ने कई बार वीडियो कॉल और मैसेज में जान का खतरा बताया था। अनु अक्सर अपने फोन में हिंसा भरी वीडियो रिकॉर्ड भी करती थी जब उसकी पति बहुत बहुत गंदी गाली देता था और उसपर हमला करता था। घंटों तक आरोपी पति अनु को गंदी गंदी बातें बोलता और अनु सिर्फ रोते रोते सारी बातें सुनती और सब कुछ ठीक करने की कोशिश करती। एक घटना में पति पर घर में गैस छोड़कर परिवार को नुकसान पहुंचाने का भी आरोप है।

ACP आदित्य काकड़े को सौंपी जांच

पुलिस ने शुरुआत में इसे आत्महत्या का मामला माना, लेकिन सबूत सामने आने के बाद भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच की कमान अब एसीपी आदित्य काकड़े को सौंप दी गई है। पुलिस सभी सबूतों CCTV, कॉल डिटेल्स और ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड की जांच कर रही है। परिवार द्वारा दी गई शिकायत के बाद FIR की कॉपी भी सामने आई है। 

Advertisement

बच्चों की कस्टडी की मांग 

मृतका के नाना-नानी ने दोनों बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए उनकी कस्टडी मायके पक्ष को देने की अपील की है। बच्चे फिलहाल नाना के पास हैं। ये मामला महिलाओं की सुरक्षा और घरेलू हिंसा के मुद्दे को फिर से उठाता है। पुलिस ने कहा है कि साक्ष्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ें: ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम करने पहुंची AIIMS की टीम

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड