Mirzapur: हाथ का मांस खा गए, कमर में कर दिया आरपार छेद...सरकारी अस्‍पताल के मोर्चरी में रख शव को कुतर गए चूहे; परिजनों ने किया हंगामा

यूपी के मिर्जापुर के मंडलीय अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखे एक शव को चूहों द्वारा कुतरने का मामला सामने आया है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने मॉर्च्युरी हाउस के बाहर जमकर हंगामा किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
mirzapur rats ate dead body kept in government hospital mortuary family protest
Mirzapur: हाथ का मांस खा गए, कमर में कर दिया आरपार छेद...सरकारी अस्‍पताल के मोर्चरी में रखे शव को कुतर गए चूहे; परिजनों ने किया हंगामा | Image: X/Pixabay

यूपी के मिर्जापुर के मंडलीय अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखे एक शव को चूहों द्वारा कुतरने का मामला सामने आया है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने मॉर्च्युरी हाउस के बाहर जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर अस्पताल प्रशासन मौके पर पहुंचा और लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।

दरअसल मिर्जापुर का मंडलीय चिकित्सालय, मेडिकल कॉलेज के अधीन है। जहां 8 मार्च को नई बस्ती तरकापुर के रहने वाले अभिषेक का शव अस्पताल के पीछे बने मोर्चरी में रखा गया था। अभिषेक ने आत्महत्या कर ली थी। परिजनों का कहना है कि मोर्चरी घर मे रखा फ्रीजर खराब है। जिसकी वजह से परिजनों को बर्फ लाने को कहा गया। जिसके बाद परिजन अपने पैसे से बर्फ खरीद कर ले गए और शव को उसे पर रखवा दिया गया।

वहीं मंगलवार सुबह जब परिजन शव को लेने पहुंचे तो देखा कई जगह से मांस गायब थे। हाल यह था कि शव को चूहों ने काट कर कमर पर छेद कर दिया था। साथ ही हाथ का भी मांस गायब था।

CMO ने क्या कहा?

Advertisement

मामले में जब चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सचिन किशोर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कल एक बॉडी आई थी। जिस पर घाव के निशान मिले हैं। परिजनों ने आरोप लगाया है कि चूहे के काटने से घाव बने हैं। मामले में ड्यूटी पर कार्यरत कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है, जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी।

अस्पताल प्रशासन का पक्ष और जांच

Advertisement

अस्पताल प्रशासन ने परिजनों के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच के लिए समिति गठित कर दी है। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सचिन किशोर ने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और यदि किसी कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें- बेडरूम में दूसरी औरत संग आपत्तिजनक अवस्‍था में पकड़ा, एक नहीं कई महिलाओं से... कैबिनेट मंत्री पर पत्नी ने लगाए आरोप, बोलीं- फोटो है मेरे पास

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड