बेडरूम में दूसरी औरत संग आपत्तिजनक अवस्‍था में पकड़ा, एक नहीं कई महिलाओं से... कैबिनेट मंत्री पर पत्नी ने लगाए आरोप, बोलीं- फोटो है मेरे पास

केरल के परिवहन मंत्री केबी कुमार की पत्नी बिंदु मेनन ने सोमवार को उनके खिलाफ धोखा देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि उनके पास उनके अवैध संबंधों के पुख्ता सबूत मौजूद हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
kerala transport minister kb ganesh kumar wife bindu menon alleges cheating caught husband another woman bedroom
बेडरूम में दूसरी औरत संग आपत्तिजनक अवस्‍था में पकड़ा, एक नहीं कई महिलाओं से... कैबिनेट मंत्री पर पत्नी ने लगाए आरोप, बोलीं- फोटो हैं मेरे पास | Image: Pixabay

केरल के परिवहन मंत्री केबी कुमार की पत्नी बिंदु मेनन ने सोमवार को उनके खिलाफ धोखा देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि उनके पास उनके अवैध संबंधों के पुख्ता सबूत मौजूद हैं। मेनन के मुताबिक, उन्होंने कुमार को कोल्लम जिले के वालाकम स्थित उनके आधिकारिक आवास पर बेडरूम में एक महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ लिया था, जिसके बाद मंत्री के स्टाफ ने उन पर हमला भी किया।

स्थानीय न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में बिंदु मेनन ने विस्तार से अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने बताया, "मैं वालाकम के घर पहुंची और सीधे बेडरूम में घुस गई। वहां जो दृश्य मैंने देखा, उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकती।" मेनन ने आगे आरोप लगाया कि जब उन्होंने इस घटना की फोटो खींचने का प्रयास किया, तो मंत्री के ड्राइवर संथान ने उन्हें रोक लिया और धक्का-मुक्की की। "वह बेहद विकट परिस्थिति थी। मेरे पास सभी तस्वीरें सुरक्षित हैं। जरूरत पड़ी तो मैं इसे सबूत के तौर पर पेश करुंगी।

एक नहीं कई महिलाओं से हैं संबंध

मेनन ने खुलासा किया कि 2014 में शादी के बाद से ही उनके वैवाहिक जीवन में लगातार कलह बनी हुई है। केरल कांग्रेस (बी) के नेता कुमार ने उसी साल यामिनी थांकेची से कानूनी रूप से तलाक लेने के बाद मेनन से विवाह किया था। 2019 में एक बड़े विवाद के दौरान मेनन ने अपनी रिश्तेदार और पूर्व डीजीपी व भाजपा नेता आर श्रीलेखा से सहायता मांगी थी।

Advertisement

उन्होंने कहा कि पिछले कई महीनों से वे अलगाव की जिंदगी जी रही हैं, क्योंकि कुमार का कथित तौर पर कई महिलाओं से संबंध है। मेनन ने बताया कि "महिलाओं को लेकर हमारी बार-बार लड़ाई होती थी। फिर उन्होंने मेरा फोन ट्रैक किया और उल्टा मुझ पर दोस्तों से प्रेम प्रसंग के आरोप लगाए।

मेनन का कहना है कि कुमार ने उनका फोन ब्लॉक कर दिया और अपने कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी कि वे उनसे कोई बातचीत न करें। मेनन ने स्पष्ट कहा कि वो अब इस वैवाहिक रिश्ते को पूरी तरह समाप्त करना चाहती हैं। इसी उद्देश्य से वे शनिवार को वालाकम स्थित कुमार के घर गईं, जहां यह घटना घटी।

Advertisement

मंत्री ने बताया अफवाहों से प्रेरित राजनीति

इससे पहले, कुमार ने अपने खिलाफ फैलाई जा रही अफवाहों को खारिज करते हुए इन्हें 'चुनावी राजनीति से प्रेरित' करार दिया था। प्रेम संबंधों के आरोपों पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "कई लोग मुझसे प्यार करते हैं और मैं भी कई लोगों से प्यार करता हूं।

यह सिर्फ जलन करने वालों की बातें हैं।" घरेलू हिंसा के आरोपों और उनके आवास से पुलिस के टोल-फ्री नंबर 112 पर की गई आपात कॉल के बारे में पूछा गया तो कुमार ने टालते हुए कहा, "किसी भी व्यक्ति को पागलपन में पुलिस से संपर्क करने का हक है।"

इसे भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: भारत ने जीत लिया वर्ल्‍ड कप फिर अर्शदीप सिंह पर क्यों एक्‍शन लेने वाली है ICC? फाइनल में तोड़ा था क्रिकेट का ये नियम

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड