वांछित अपराधी के साथ ‘भागी’ नाबालिग को बचाया गया, आरोपी भी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि ‘27 फरवरी को दोनों अपने-अपने परिजनों को बताए बिना घर से चले गए और आरोपी उसे बदायूं में अपने पैतृक गांव ले गया।’

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Four miscreants who attacked cops under drug influence arrested in Surat
वांछित अपराधी के साथ ‘भागी’ नाबालिग को बचाया गया, आरोपी भी गिरफ्तार | Image: Representative

बलात्कार समेत विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित अपराधी के साथ भागी 17 वर्षीय एक लड़की को उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से बचा लिया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि नाबालिग सोशल मीडिया मंच के जरिए आरोपी से मिली थी। पुलिस उपायुक्त (अपराध) विक्रम सिंह ने बताया कि लड़की 27 फरवरी को समयपुर बादली से लापता हुई थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने गहन पूछताछ की तथा लड़की के माता-पिता, मित्रों और अन्य प्रासंगिक स्रोतों से जानकारी ली। अधिकारी ने बताया कि कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) के विश्लेषण से यह महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी कि आरोपी और लड़की बदायूं में हैं।

डीसीपी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि लड़की सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थी और आरोपी ने ही नाबालिग को ‘फ्रेंड रिक्वेस्ट’ भेजी थी जिसके बाद दोनों के बीच अक्सर बातचीत होती रहती थी। उन्होंने बताया, ‘‘27 फरवरी को दोनों अपने-अपने परिजनों को बताए बिना घर से चले गए और आरोपी उसे बदायूं में अपने पैतृक गांव ले गया।’’

सिंह ने बताया कि आरोपी एक नाबालिग से बलात्कार के मामले में वांछित था। समयपुर बादली थाने में 18 नवंबर 2024 को इस घटना के संबंध में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी दो अन्य मामलों में भी शामिल था। अधिकारी ने बताया कि लड़की और आरोपी दोनों को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है।

Advertisement

यह भी पढ़ेंः महिला से अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Published By:
 Ravindra Singh
पब्लिश्ड