Rajasthan: महिला से अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या, दो चचेरे भाइयों पर आरोप; हुए गिरफ्तार

उदयपुर जिले में 2 युवकों को अपनी चचेरी बहन से अवैध संबंध के शक में एक युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Morphine worth Rs 1.5 crore recovered, drug peddler arrested in UP's Barabanki
महिला से अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या, दो चचेरे भाइयों पर आरोप; हुए गिरफ्तार | Image: Representative image

राजस्थान के उदयपुर जिले के सायरा थाना क्षेत्र में दो युवकों को अपनी चचेरी बहन से अवैध संबंध के शक में एक युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि मृतक की पहचान कालूराम गमेती (30) के रूप में की गई है और आरोपियों ने हत्या के बाद उसका शव घने जंगल में फेंक दिया था।

थानाधिकारी प्रवीण जुगतावत के मुताबिक, कालूराम की हत्या के सिलसिले में बृहस्पतिवार को दर्ज शिकायत के आधार पर भूराराम (35) और नोजाराम (32) को रविवार को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें पूछताछ के लिए तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

जुगतावत के अनुसार, दोनों आरोपियों ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि उन्हें कालूराम पर अपने परिवार की एक महिला के साथ अवैध संबंध रखने का शक था और इसी के चलते उन्होंने उसकी पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी तथी लाश को जंगल में फेंक दिया। जुगतावत के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने यह भी बताया कि युवक की हत्या के बाद उन्होंने कुल्हाड़ी से उसका दायां पैर और गुप्तांत भी काट दिए थे।

जुगतावत ने बताया कि कालूराम 24 फरवरी से घर से लापता था और उसकी लाश क्षत-विक्षत अवस्था में जंगल मे मिली थी। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से बृहस्पतिवार को हत्या का मामला दर्ज करवाया गया था। जुगतावत के अनुसार, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

यह भी पढ़ेंः बुलाओ अपने राम को..., घरों पर रात भर पथराव, जीत के जश्न पर रंग में भंग?

Published By:
 Ravindra Singh
पब्लिश्ड