Milkipur By Election: 'कुंदरकी जीता, मिल्कीपुर भी जीतेंगे...', उपचुनाव के लिए CM योगी ने कसी कमर

CM योगी ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया और कहा कि बूथ पर भाजपा को अधिक से अधिक वोट मिले, इसे लेकर कार्यकर्ताओं में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Yogi Adityanath
Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath | Image: ANI

Milkipur by-election: 'मिशन मिल्कीपुर' की कमान संभाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं संग बैठक की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया और कहा कि बूथ पर भाजपा को अधिक से अधिक वोट मिले,  इसे लेकर कार्यकर्ताओं में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कार्यकर्ता अपना बूथ,  ग्राम सभा व मंडल सर्वाधिक मतों से जिताने को लेकर आपस में प्रतिस्पर्धा करें। जीत के लिए संपर्क व संवाद ही सबसे बेहतर रास्ता है। इसके जरिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का लक्ष्य रखें।

भाजपा ने अयोध्या को बनाया विकास का प्रतीक

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास की प्रतीक है। हमने अयोध्या को विकास का प्रतीक बनाया है। हम विकास और सनातन के प्रतीक राम को मानते हैं, जबकि सपा विध्वंस के प्रतीक बाबर को मानती है। समाजवादी पार्टी ने अयोध्या को विकास को रोका, राम भक्तों पर गोलियां चलवाईं और प्रदेश को दंगे की आग में भी झोंका। समाजवादी पार्टी आज भी आतंकियों, दुराचारियों, अपराधियों के साथ खड़ी रहती है, जबकि भाजपा निरंतर देश-प्रदेश को विकास की ओर ले जा रही है। बिना भेदभाव सिर्फ पात्रता के आधार पर आवास, शौचालय, निशुल्क गैस कनेक्शन दिया जा रहा है। प्रदेश को अराजकता तथा माफिया राज से मुक्त कराया गया है। सीएम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनता के बीच में जाएं और विकास के बलबूते वोट की अपील करें।

Advertisement

कुंदरकी जीता, मिल्कीपुर भी जीतेंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं की हौसलाअफजाई भी की। उन्होंने कहा कि जब रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई तो दुनिया ने अयोध्यावासियों को सिर आंखों पर बिठाया। उन्होंने कहा कि कुंदरकी में 65 प्रतिशत मुस्लिम आबादी के बाद भी विकास के नाम पर भारतीय जनता पार्टी ने रिकार्ड मतों से उपचुनाव में जीत हासिल की। कार्यकर्ताओं की बदौलत ही उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में 9 में से 7 सीट जीतने में हमनें सफलता हासिल हुई। कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ मिल्कीपुर उपचुनाव को रिकार्ड मतों से जीतने का लक्ष्य लेकर कार्य करें।  

Advertisement

इसे भी पढ़ें: मंदिर-मस्जिद खुदाई विवाद पर बोले इंद्रेश कुमार- इसमें दंगा-फसाद की जरूरत नहीं, विवादित जगह की नमाज कबूल नहीं तो फिर क्यों...

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड