अपडेटेड 24 August 2025 at 11:17 IST

Reel के लिए 'स्पाइडर मैन' बना फराज, कभी घंटाघर पर चढ़ता, तो कभी छतों पर दिखाता था स्टंट; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Meerut News: मेरठ में 'स्पाइडर मैन' खासा चर्चाओं में बना हुआ था। जो कभी ऊंची इमारतों तो कभी ऐतिहासिक घंटाघर पर चढ़कर स्टंट करते हुए वीडियो बना रहा था। पुलिस ने युवक फराज को गिरफ्तार कर लिया है।

Follow : Google News Icon  
spider faraz arrested in meerut
spider faraz arrested in meerut | Image: X

Meerut News: सोशल मीडिया पर रील बनाने और फॉलोअर बढ़ाने के खुमार में आजकल लोग अजब-गजब हरकतें करते रहते हैं। ऐसा ही कुछ किया एक शख्स ने, जो वायरल होने के लिए स्पाइडर मैन बन गया। मामला है उत्तर प्रदेश के मेरठ का। यहां स्पाइडर मैन बनकर युवक कभी ऐतिहासिक घंटाघर पर चढ़कर खतरनाक स्टंट करता, तो कभी बिल्डिंग्स और ट्रक पर लदे डीजे पर चढ़ जाता। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस इस उसकी  तलाश में जुट गई। आखिरकार पुलिस ने रील बनाने के लिए स्टंटबाजी करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के हत्थे चढ़े शख्स का नाम फराज है, जो मेरठ के अबरार नगर का रहने वाला है। वह कई इलाकों में खतरनाक स्टंट कर उनके वीडियो बना रहा था और उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर करता था।

इमारतों पर स्टंट कर वीडियो बनाता था फराज

मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि युवक सोशल मीडिया पर 'स्पाइडर फराज' नाम से एक्टिव है। वो कई ऊंची इमारतों पर स्टंट कर लगातार वीडियो बना रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के आदेश पर थाना देहली गेट पुलिस ने फराज के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के स्टंट जानलेवा होने के साथ-साथ ऐतिहासिक धरोहरों के साथ खिलवाड़ भी हैं। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

घंटाघर पर चढ़कर की स्टंटबाजी

हाल ही में युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा था। इसमें वो मेरठ के ऐतिहासिक घंटाघर पर स्टंटबाजी और उछलकूद करता नजर आया। वीडियो में देखने मिला कि किस तरह युवक ने स्पाइडरमैन की पोशाक पहनी हुई है। वो इमारत पर चढ़कर रील बना रहा था।

Advertisement

इसके अलावा उसके शहर की अन्य ऊंची इमारतों पर भी इसी तरह से स्टंट करते हुए वीडियो सामने आने लगे। इसके बाद युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही थी। पुलिस ने शख्स की तलाश करते हुए आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: मम्मी को मारा, फिर लाइटर... ग्रेटर नोएडा में दहेज लोभियों ने बेटे के सामने मां को जिंदा जलाया, मासूम के शब्द कलेजा चीर देंगे

Advertisement

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 24 August 2025 at 11:17 IST