मम्मी को मारा, फिर लाइटर... ग्रेटर नोएडा में दहेज लोभियों ने बेटे के सामने मां को जिंदा जलाया, मासूम के शब्द कलेजा चीर देंगे

Greater Noida News: 2016 में दो बहनों निक्की और कंचन की शादी एक ही घर में हुई थी। शादी के बाद दहेज की डिमांड को लेकर दोनों से मारपीट होती थी। अब निक्की को उसके पति विपिन और ससुरालवालों ने मिलकर बेटे के सामने जिंदा जला दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Greater Noida Dowry Case
Greater Noida Dowry Case | Image: Republic, X

Greater Noida Dowry Case: ग्रेटर नोएडा में निक्की नाम की महिला को जिंदा जलाने के मामले ने पूरे देश को झकझोर दिया है। दहेज के लिए महिला को उसके पति विपिन और ससुरालवालों ने मिलकर आग के हवाले कर दिया। ये पूरी घटना निक्की के मासूम बेटे के सामने हुई। बच्चे अपना दर्द बयां कर रहा है। उसने बताया कि किस तरह हैवान पिता ने उसकी आंखों के सामने मां को जिंदा जलाया।

2016 में हुई थी शादी

घटना कासना कोतवाली के सिरसा गांव की है। निक्की और उसकी बहन कंचन दो बहनों की शादी एक ही घर के दो भाइयों से साल 2016 में हुई थी। शादी में दहेज भी दिया गया, लेकिन इनकी भूख खत्म नहीं हुई। शादी के बाद दहेज के नाम पर दोनों बहनों से मारपीट होती थी। शादी के 9 साल बाद निक्की को उसके पति विपिन और ससुरालवालों ने जिंदा जलाकर मार डाला।

बेटे के सामने जिंदा जलाया

इस बीच निक्की के बेटे का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो पूरी घटना के बारे में बताता नजर आ रहा है। मासूम साफ कहता दिख रहा है, "उन्होंने पहले मम्मी पर कुछ डाला। उन्हें चांटा मारा और फिर लाइटर से आग लगा दी।" मासूम के ये शब्द हर किसी का कलेजा चीरकर रख दे रहे हैं। साथ ही पूरी घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश भी है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर महिला को जलाने का एक दूसरा वीडियो भी सामने आया था।

दोनों बहनों से होती थी मारपीट

पूरा मामला कुछ ऐसा है कि रूपबास गांव के रहने वाले भिकारी सिंह ने बताया कि दिसंबर 2016 में उनकी बेटी कंचन (29) और निक्की (27) की शादी  सिरसा गांव के रहने वाले रोहित ओर विपिन से हुई थी। शादी में स्कॉर्पियो गाड़ी और सभी सामान दिया गया था। इसके बावजूद शादी के बाद से ही उनके ससुरावाले दहेज की डिमांड करते रहे।

Advertisement

जानकारी के अनुसार उनसे 36 लाख रुपये दहेज की मांग की जा रही थी। इस बीच उन्होंने एक कार और दी थी, लेकिन तब भी उनकी डिमांड कम नहीं हुई। पिता के मुताबिक ससुराल में अख्सर उनकी दोनों बेटियों के साथ मारपीट होती थी। कई बार पंचायत की ओर से समझौता भी किया, लेकिन तब भी ये लोग नहीं माने।

बता दें कि निक्की का एक बेटा अविश (6 साल) है। मृतका का पति विपिन अक्सर शराब पीकर आता था और आए-दिन लड़ाई करता है। उसकी बड़ी बहन कंचन की एक बेटा लाव्या (7) और बेटा विनीत (4) है।

Advertisement

कंचन की शिकायत पर पुलिस ने मामले में पति विपिन, जेठ रोहित, सास दया, और ससुर सतवीर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़िता के पति को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें: मुंबई-कुशीनगर एक्सप्रेस के AC कोच के टॉयलेट में मिली 6 साल के बच्चे की लाश; डस्टबिन में ठूंस फरार हुआ हत्यारा; मचा हड़कंप 

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड