अपडेटेड 25 February 2025 at 08:27 IST

रोटी पर थूका, फिर तंदूर में डाला... मेरठ के शादी समारोह का VIDEO वायरल, आरोपी इमरान को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वायरल वीडियो में देखने मिला कि किस तरह शख्स रोटी पर थूकता है और फिर उसे तंदूर में सेंकने के लिए डालता है। वीडियो देख लोग घिन्न से भर गए।

Follow : Google News Icon  
Meerut Viral Video
Meerut Viral Video | Image: Republic, X

Meerut News: मेरठ से फिर एक शादी में थूक लगाकर रोटी बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में एक 22 साल के युवक को गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान इमरान नाम के शख्स के तौर पर हुई। इमरान कथित तौर पर तंदूर में रोटी बनाते हुए थूक रहा था, जिसका वीडियो वायरल होने पर हंगामा मच गया।

वायरल वीडियो में देखने मिला कि किस तरह इमरान रोटी पर थूकता है और फिर उसे तंदूर में सेंकने के लिए डालता है। वीडियो देख लोग घिन्न से भर गए। वहीं, मामले को लेकर हिन्दू संगठनों के हंगामे के बाद हरकत में आई मेरठ पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया।

मामले को लेकर पुलिस ने क्या बताया? 

मामले को लेकर नगर पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक व्यक्ति रोटी पर थूकते हुए नजर आ रहा है। वीडियो थाना ब्रह्मपुरी के प्रेम मंडप का बताया जा रहा है। जहां पर एक शादी समारोह के दौरान तंदूर में रोटी बनाते हुए एक व्यक्ति उसपर थूक लगाता देखा जा रहा है। मामले का पुलिस द्वारा संज्ञान लिया गया। आरोपी का नाम इमरान और उसकी उम्र 22 साल है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा और मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

21 फरवरी का है मामला

पुलिस के मुताबिक ये मामला 21 फरवरी के एक शादी समारोह का है। वायरल वीडियो में शख्स को रोटी बनाते हुए उस पर थूकते देखा जा सकता है। वह एक-दो नहीं कई बार ऐसा करता है। वीडियो सामने आने के बाद हिंदूवादी संगठनों ने हंगामा किया और पुलिस से शिकायत की। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

Advertisement

गौरतलब है कि इससे पहले भी खाने में थूकने के कई मामले सामने आ चुके हैं। रोटी पर थूकने के कई मामलों से लेकर जूस में पेशाब मिलाने के मामलों पर हंगामा भी कई बार भी बरपा है। CM योगी ने खाने-पीने की चीजों में मिलावट को रोकने के लिए कई सख्त निर्देश भी दिए। बावजूद इसके इस तरह के मामले लगातार सामने आ रहे है। 

यह भी पढ़ें: 'महबूब नाराज हो जाए तो किसे अच्छा लगेगा...', जब BJP की महिला विधायक ने सपा विधायक के लिए कही बात; UP विधानसभा में लगे ठहाके

Advertisement

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 25 February 2025 at 08:27 IST