UP: महिला को बस स्‍टैंड बुलाया, फिर संबंध बनाने की करने लगा जिद्द; गुस्‍साए पति ने डॉक्‍टर का काट दिया प्राइवेट पार्ट और...

इसके बाद सतीश, विवेक और विक्रम ने डॉक्टर सतीश की क्लिनिक पर हमला बोल दिया। पहले मारापीटा और फिर दो लोगों ने उसके हाथ पकड़े और एक ने उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Woman
Republic Digital | Image: PTI

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक क्‍लिनिक में घुसकर तीन लोगों ने डॉक्‍टर पर हमला किया। हमलावरों ने पहले तोड़फोड़ की फिर डॉक्‍टर को जमकर पीटा और आखिरी में प्राइवेट पार्ट काट दिया। पुलिस ने तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि डॉक्‍टर उनके घर की महिला के साथ छेड़छाड़ करता था। डॉक्‍टर की पहचान धर्मेंद्र के रूप में हुई है तो वहीं आरोपियों का नाम सतीश पुत्र भीक सिंह, विक्रम और विवेक है।

सतीश ने पूछताछ में बताया वो मेरठ परीक्षितगढ़ का रहने वाला है। जबकि विक्रम और विवेक दोनों नालंदा बिहार के रहने वाले हैं। दोनों उसके साले हैं। बताया कि धर्मेंद्र लगातार उसकी पत्नी को परेशान करता था। बार-बार मना करने पर भी नहीं माना। सतीश ने बताया कि विक्रम उसे पास ही रहकर खेती देखता है। जबकि विवेक उसके चाचा ससुर का बेटा है।

जो अभी मेरठ आया हुआ था। बताया कि धर्मेंद्र ने मेरी पत्नी को बस स्टैंड पर मिलने बुलाया और कहा कि वो उसके साथ अवैध संबंध बनाए। जब ये बात हमें पता चली तो सोचा कि अब बहुत हो चुका। सतीश ने बताया कि इसके बाद मैं अपने दोनों साले विवेक, विक्रम के साथ मिलकर धर्मेंद्र के क्लीनिक पर पहुंचा। हम तीनों ने एक राय होकर ठान लिया कि हमे धर्मेन्द्र को मारना है।

हाथ पैर पकड़े और धारदार हथियार से काट दिया प्राइवेट पार्ट

Advertisement

इसके बाद सतीश, विवेक और विक्रम ने डॉक्टर सतीश की क्लिनिक पर हमला बोल दिया। पहले मारापीटा और फिर दो लोगों ने उसके हाथ पकड़े और एक चाकू से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। हमले के बाद डॉक्टर ने अपने ही क्लीनिक में प्राथमिक उपचार कराने का प्रयास किया, लेकिन ज्यादा खून बहने की वजह से स्थिति गंभीर हो गई।

इसके बाद परिजनों ने उन्हें आनंद अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर को दिल्ली रेफर कर दिया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है और कई संभावित एंगल पर काम कर रही है। पुलिस का कहना है कि यह मामला अवैध संबंध से जुड़ा हो सकता है। पहले पीड़ित पक्ष ने इसे हादसा बताया, लेकिन बाद में हमले का आरोप लगाया गया।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- पहले संभाला हालात, अब होली मना रही संभल पुलिस...CO अनुज ने भी किया डांस

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड