Meerut Murder Case: पति के 15 टुकड़े करने के बाद नशेड़ी साहिल की बाहों में मुस्‍कान का 'बेशर्म डांस', अय्याशी का नया VIDEO

दोनों ही इस वीडियो में नशे में नजर आ रहे हैं और एक-दूसरे से लिपट कर डांस कर रहे हैं। उनके अगल-बगल कई और लोग भी डांस कर रहे हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

मीडिया से लेकर सोशल मीडिया और नुक्कड़ से लेकर चौराहे तक, इस समय सिर्फ मेरठ के सौरभ हत्याकांड की चर्चा है। हर किसी के जुबान पर हत्यारिन पत्‍नी मुस्‍कान रस्‍तोगी और उसके नशेड़ी आशिक साहिल शुक्‍ला का नाम है। लोगों में इस बात का गुस्‍सा है कि कोई महिला नशे और नशेड़ी के प्‍यार में इस कदर पागल कैसे हो सकती है कि वो अपने पति के 15 टुकड़े कर दे। फिलहाल मुस्‍कान और साहिल सलाखों के पीछे हैं। इस बीच मुस्कान और साहिल का एक और नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वो पति की मौत का जश्न मनाते हुए दिख रही है। इस Viral Video में वो दोनों काफी करीब हैं और 'बेशर्म डांस' कर रहे हैं।

दोनों ही इस वीडियो में नशे में नजर आ रहे हैं और एक-दूसरे से लिपट कर डांस कर रहे हैं। उनके अगल-बगल कई और लोग भी डांस कर रहे हैं। बताया जाता है कि ये सौरभ की हत्या होने के बाद का वीडियो है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों के ऊपर गुलाल पड़ा हुआ है। वीडियो में एक जगह मुस्कान इतनी नशे में रहती है कि वह डांस करते-करते गिर जाती है। तब उसका प्रेमी साहिल और कुछ अलग-बगल के लोग हाथ पकड़कर उठाते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि यहां गाना भी बज रहा है और अन्य कपल भी साथ में डांस कर रहे हैं।

साहिल से चिपकी मुस्‍कान करती दिखी 'बेशर्म डांस'

वीडियो देखकर लग रहा है कि मुस्कान और साहिल नशे में पूरी तरह से धुत हैं। दोनों एक दूसरे में पूरी तरह से खोए हुए हैं। आसपास के लोगों से मानो उनको कोई खास मतलब नहीं है। दोनों बस नाचने में व्यस्त हैं। पति की कातिल मुस्कान कभी बॉयफ्रेंड साहिल की बाहों में लिपट रही है तो कभी डांस मूव्स दिखा रही है। सौरभ राजपूत की हत्या कर दोनों बेशर्मी से नाचते और होली पार्टी एंजॉय करते दिखाई दे रहे हैं। इन दोनों को देखकर लग ही नहीं रहा है कि, ये इतनी बड़ी घटना को अंजाम देकर आए हैं।

Advertisement

इससे पहले, प्रेमी साहिल के जन्मदिन, होली पर डांस और पब में मौज मस्ती के वीडियो सामने आए थे। पब में मुस्कान और साहिल के डांस का 25 सेकंड का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में मुस्कान का चेहरा दिखता है, फिर साहिल डीजे की धुन पर झूमते हुए नजर आ रहा है। इसके अलावा मुस्कान का अपने प्रेमी साहिल को केक खिलाने का वीडियो भी सामने आया था। केक खाकर प्रेमी साहिल ने मुस्कान को किस भी किया था।

कसोल के पब में किया एन्ज्वाय, खेली होली

Advertisement

आपको बता दें कि सौरभ की हत्या करने के बाद पत्नी मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल शुक्ला शिमला और कसोल चले गए थे। काफी दिन तक घूमकर मौज-मस्ती की। कसौल में ही दोनों ने होली खेली। एक वीडियो में दोनों रंगे हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में साहिल और मुस्कान हिमाचल की वादियों में अबीर-गुलाल से रंगे दिखे थे।

इसे भी पढ़ें- UP: शादी के 5वें दिन प्रेमी संग संबंध, 15वें दिन कराई पति की हत्या
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड