Meerut Murder Case : प्रेग्नेंट है जेल में बंद मुस्कान रस्तोगी, सौरभ के परिवार ने बच्चे को लेकर कह दी ये बड़ी बात

Meerut Murder Case : सौरभ के भाई ने कहा कि अगर बच्चा सौरभ का हुआ तो वो उसका लालन-पालन करेंगे, लेकिन उसके लिए उन्होंने बच्चे के डीएनए टेस्ट की मांग की है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Meerut Murder Case
Meerut Murder Case | Image: Republic

Meerut Murder Case : मेरठ मर्डर केस में जेल में बंद आरोपी मुस्कान के प्रेग्नेंसी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब सौरभ के परिवार का बड़ा बयान सामने आया है। सौरभ के भाई ने कहा कि अगर बच्चा सौरभ का हुआ तो वो उसका लालन-पालन करेंगे, लेकिन उसके लिए उन्होंने बच्चे के डीएनए टेस्ट की मांग की है।

सौरभ के भाई बबलू ने कहा अगर डीएनए टेस्ट में पाया जाता है कि बच्चा सौरभ का है तो हम उसे लेंगे, बच्चे को पालने में हमें कोई हर्ज नहीं है और अगर बच्चा सौरभ का नहीं हुआ तो हम उसे नहीं लेंगे। सौरभ और मुस्कान की 6 साल की बेटी सौरभ के मर्डर के बाद से ही अपने नानी-नाना के साथ रह रही है।

मुस्कान की प्रेग्नेंसी रिपोर्ट आई पॉजिटिव

प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतारने वाली मुस्कान रस्तोगी गर्भवती है, उसकी प्रेग्नेंसी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद जेल प्रशासन ने CMO मेरठ खत लिख एक गायनेकोलॉजिस्ट (महिला रोग विशेषज्ञ) की मांग की है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच करने पहुंची थी। मुस्कान की प्रेग्नेंसी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Advertisement

नीले ड्रम में पैक कर दिया था शव

सौरभ राजपूत हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। 3 मार्च की रात उसकी पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर सौरभ को मौत के घाट उतारा था। साहिल और मुस्कान ने मिलकर पहले सौरभ की हत्या की और फिर शव के टुकड़े कर एक नीले ड्रम में भर दिया और ऊपर उसे सीमेंट से पैक कर दिया था। इस मामले में मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल जेल में बंद है। जब दोनों जेल गए तो नशे की लत लगी हुई थी, अब मुस्कान में नशे के लक्षण खत्म हो गए हैं।

Advertisement

न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ाई गई

मुस्कान रस्तोगी और उसका प्रेमी साहिल शुक्ला फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। मेरठ की एक अदालत ने सौरभ राजपूत हत्याकांड के आरोप में दोनों की न्यायिक हिरासत बुधवार (2 अप्रैल) को 14 दिन बढ़ाकर 15 अप्रैल कर दी थी। अब इस मामले में अगली पेशी 15 अप्रैल को होगी।

इसे भी पढ़ें: बॉयफ्रेंड के पेरेंट्स से मिलने गई महिला, होने वाले ससुर को देख निकली चीख

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड