'सर गलती हो गई माफ कर दो...', मेरठ में युवती को बंधक बनाकर रेप की कोशिश करने वाला सलमान बना भिगी बिल्ली, पुलिस के सामने यूं गिड़गिड़ाया, VIDEO

यूपी के मेरठ होटल कांड का मुख्य आरोपी सलमान को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। सलमान कई दिनों से फरार चल रहा था। घायल आरोपी वीडियो में रो-रोकर माफी मांगता हुआ नजर आ रहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
meerut hotel incident woman sexually assaulted
मेरठ: बंधक बनाकर रेप की कोशिश करने वाला सलमान बना भिगी बिल्ली, VIDEO | Image: ANI

उत्तर प्रदेश के मेरठ होटल कांड में बुधवार को पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। घटना का मुख्य आरोपी सलमान जो फरार चल रहा था, एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। एनकाउंटर के दौरान आरोपी चोटिल हो गया। रिपोर्ट के अनुसार सलमान पर होटल में दलित महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म का प्रयास करने और शादी का दबाव बनाने का आरोप है।

यह मामला तब सामने आया जब एक वायरल वीडियो में देखा गया कि पीड़ित महिला सलमान के चंगुल से छूटकर भाग निकली, जिसके बाद आरोपी आरोपी ने सड़क पर उसकी पिटाई की और महिला को उठा ले गया था। यह पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया, जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई।

सर गलती हो गई माफ कर दो...

गिरफ्तार आरोपी के सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि वह रोते-गिड़गिड़ाते हुए नजर आ रहा है। सलमान कह रहा है कि सर, गलती हो गई, माफ कर दो, अब नहीं होगी गलती। वहीं, पुलिसकर्मी उसे कंधे पर टांगकर ले जा रहे हैं।

मेरठ पुलिस के क्या कहा?

SSP B.B.G.T.S. मूर्ति ने बताया, "सदर बाजार पुलिस स्टेशन में एक शिकायत मिली थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि सलमान नाम के एक व्यक्ति ने एक दलित महिला को बंधक बनाकर उसके साथ यौन उत्पीड़न किया है। संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Advertisement

आज, 25 नवंबर 2026 को, हमें पुख्ता जानकारी मिली कि आरोपी लोहिया नगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के नहर नरहेरा गांव के पास, निर्माणाधीन अंडरपास के निकट छिपा हुआ है। लोहिया नगर और सदर बाजार पुलिस स्टेशनों की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और इलाके को घेर लिया।

खुद को घिरा हुआ पाकर, आरोपी ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जब पुलिस ने अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए उसे पकड़ने की कोशिश की, तो आरोपी पास के एक पुल पर चढ़कर भागने का प्रयास करने लगा। इस दौरान वह फिसलकर पुल से नीचे गिर गया, जिससे उसके दाएं और बाएं दोनों हाथों में चोटें आईं। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है, और आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।" 

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'सनातन धर्म को किसी भी पाखंड से ना जोड़ा जाए, हम बहुत अधिक आहत थे...', विवाद के बीच बाबा रामदेव ने बताया धीरेंद्र शास्त्री से क्या हुई बात

 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड