'सनातन धर्म को किसी भी पाखंड से ना जोड़ा जाए, हम बहुत अधिक आहत थे...', विवाद के बीच बाबा रामदेव ने बताया धीरेंद्र शास्त्री से क्या हुई बात

Baba Ramdev Vs Dhirendra Krishna Shastri: बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की आलोचना को लेकर चल रहे विवाद के बीच योग गुरु रामदेव ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि कल मेरी बातचीत मेरे छोटे भाई बाबा बागेश्वर से हुई। मैंने उनसे दो बातें कहीं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Baba Ramdev Vs Dhirendra Krishna Shastri
विवाद के बीच रामदेव ने तोड़ी चुप्पी, बताया धीरेंद्र शास्त्री से क्या हुई बात | Image: ANI

Baba Ramdev Vs Dhirendra Krishna Shastri: योग गुरु बाबा रामदेव ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर चल रहे विवाद पर सफाई दी है। रामदेव ने धीरेंद्र शास्त्री के भगवान राम और भगवान कृष्ण को लेकर दिए गए बयानों पर कड़ी आलोचना की थी। 

अब मंगलवार को हरिद्वार में बाबा रामदेव ने कहा कि इस विवाद के दौरान कल मेरी बातचीत मेरे छोटे भाई बाबा बागेश्वर से हुई। मैंने उनसे दो बातें कहीं। इस बीच उन्होंने यह भी कहा कि जो बातें मुझे अनुचित लगीं और जिनसे मुझे दुख पहुंचा, उस पर मैंने उन्हें अपना अधिकार समझते हुए डांटा। उन्होंने भी मेरी डांट को प्यार के रूप में स्वीकार किया। यह उनका बड़प्पन भी है।

बाबा रामदेव ने बताया धीरेंद्र शास्त्री से क्या हुई बात?

योग गुरु रामदेव ने कहा इस विवाद के दौरान कल मेरी बातचीत मेरे छोटे भाई बाबा बागेश्वर से हुई। मैंने उनसे दो बातें कहीं। पहला, देवताओं के बीच की गई टिप्पणियों और तुलनाओं से मुझे बहुत दुख पहुंचा, जिससे उनका अपमान हुआ। यह सनातन परंपरा नहीं है। देवताओं के बीच कोई भेद नहीं है। देवताओं, जातियों और धर्मों के नाम पर किए जा रहे भेदभाव समाज को तोड़ रहे हैं। मुझे बहुत दुख हुआ।

दूसरी बात, मेरे मन में एक गंभीर सवाल था। सनातन धर्म को किसी अंधविश्वास या पाखंड से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। क्योंकि सनातन धर्म दिव्य है। सनातन धर्म वैज्ञानिक है। सनातन धर्म के मूल्य बहुत ऊंचे हैं।"

Advertisement

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मेरे छोटे की तरह

योग गुरु रामदेव ने आगे कहा कि "बागेश्वर बाबा मेरे बेटे की तरह हैं। वे मेरे छोटे भाई भी हैं और मेरे शिष्य जैसे भी हैं। इसलिए, जो बातें मुझे अनुचित लगीं और जिनसे मुझे दुख पहुंचा, उस पर मैंने उन्हें अपना अधिकार समझते हुए डांटा। उन्होंने भी मेरी डांट को प्यार के रूप में स्वीकार किया। यह उनका बड़प्पन भी है।"

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, कुछ दिन पहले एक कार्यक्रम के दौरान बाबा रामदेव ने बिना नाम लिए धीरेंद्र शास्त्री की कार्यशैली और बयानों पर कड़ा प्रहार किया था। रामदेव ने कहा था कि आजकल कुछ ऐसे लोग घूम रहे हैं जिन्होंने न तो वेदों का अध्ययन किया है और न ही भारतीय दर्शन को समझा है।

Advertisement

रामदेव ने देवी-देवताओं की आपस में तुलना करने पर भी गहरी नाराजगी जताई थी। उन्होंने सनातन धर्म की रक्षा का दावा करने वालों को आड़े हाथों लेते हुए उन्हें पाखंडी करार दिया था। बाबा रामदेव का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था।

धीरेंद्र शास्त्री का विनम्र जवाब

बाबा रामदेव के बयान के बाद भक्तों को संबोधित करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने इस विवाद पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने बाबा रामदेव के प्रति किसी भी तरह की नाराजगी जाहिर करने के बजाय उन्हें 'आदरणीय' बताया। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि बाबा रामदेव हमारे लिए सदैव सम्माननीय हैं और उनके मन में योग गुरु के प्रति कोई दुर्भावना नहीं है। उन्होंने रामदेव के तल्ख बयानों को भी उनका 'आशीर्वाद' बताते हुए कहा कि बड़ों की डांट और उनका हर आशीर्वाद उन्हें सिर माथे पर मंजूर है।

ये भी पढ़ें: Vaibhav Sooryavanshi के बल्ले ने उगली आग, 52 गेंद पर जड़ दिया दोहरा शतक... लगाए 28 गगनचुंबी छक्के, टूटे कई वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड