UP Election: 'बहनजी को आगे आना होगा पर वो आती ही नहीं हैं...', मायावती से गठबंधन को लेकर बोले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद

यूपी में गठबंधन को लेकर सपा और कांग्रेस में अब भी खींचतान जारी है। इस बीच कांग्रेस और बसपा के बीच गठबंधन की संभावना को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने प्रतिक्रिया दी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
'Mayawati would have to step forward': Congress MP on possible alliance with Bahujan Samaj Party for 2027 UP polls
'बहनजी को आगे आना होगा पर वो आती ही नहीं हैं...', मायावती से गठबंधन को लेकर बोले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद | Image: X

यूपी में गठबंधन को लेकर सपा और कांग्रेस में अब भी खींचतान जारी है। इस बीच कांग्रेस और बसपा के बीच गठबंधन की संभावना को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने प्रतिक्रिया दी है। इमरान मसूद ने कहा कि सभी समान विचारधारा वाले लोग, जो धर्मनिरपेक्षता का परचम बुलंद रखना चाहते हैं, उन्हें एक साथ आना चाहिए।

मायावती से गठबंधन को लेकर इमरान ने कहा, 'यह किसने कहा? हमने तो अभी तक कोई चर्चा भी नहीं की है। मेरा हमेशा से यही मानना रहा है कि सभी समान विचारधारा वाले लोग, जो धर्मनिरपेक्षता का परचम बुलंद रखना चाहते हैं, उन्हें एक साथ आना चाहिए। लेकिन इसके लिए बहनजी को आगे आना होगा , और वे आगे आती ही नहीं हैं'।

गठबंधन होगा, तो आपसी सम्मान के साथ-इमरान

सपा के पांच प्रत्याशियों के ऐलान पर एक बार फिर इमरान ने कहा कि ये सपा का अपना मामला है। उन्होंने कहा कि यह उनकी पार्टी है। मैं इसमें क्या कर सकता हूं? उन्होंने गठबंधन को लेकर कहा कि अगर गठबंधन होगा, तो वह आपसी सम्मान के साथ होगा, इसे लेकर कोई भी चर्चा गरिमा के साथ की जाएगी। इसका कोई मतलब नहीं बनता कि हम बंद कमरों में बैठकर विचार-विमर्श करें, और फिर प्रेस के माध्यम से हमें उम्मीदवारों की सूची थमा दी जाए। काम ऐसे नहीं चलता। इमरान ने कहा कि राहुल गांधी जहां खड़े होंगे। वहीं हमारा गठबंधन होगा।

Advertisement

यूपी में सपा और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर खींचतान जारी है। जिसको लेकर पार्टी के नेताओं में बयानबाजी भी जारी है। कांग्रेस की तीन डिजिट वाली डिमांड को लेकर सपा अभी निर्णय नहीं ले पाई है। 403 सीटों वाले यूपी में सपा के लिए 2027 चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन बनाने के लिए भी होमवर्क जारी है। इस बीच दोनों दलों की तरफ से प्रेशर भी बनाया जा रहा है। जिसमें बसपा से गठबंधन को लेकर भी खबरें सामने आई, हालांकि कांग्रेस फिलहाल इससे इनकार कर रही है।

'कांग्रेस से लड़ना चाहते हैं या भाजपा से'

Advertisement

कांग्रेस नेता ने सपा पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुझे यह समझ नहीं आ रहा है कि आप मुझसे लड़ना चाहते हैं, कांग्रेस से लड़ना चाहते हैं या भाजपा से। यह तय होना चाहिए हम भाजपा से लड़ाई चाहते हैं या फिर आपस में ही लड़ाई चाहते हैं। उन्होंने सीटों को लेकर हो रही बंद कमरों में बातचीत को बाहर बताए जाने पर भी सवाल किया। उन्होंने कहा कि कोई न कोई बंद दरवाजों के पीछे हो रही उन बातों को बता रहा होगा। आखिर, उन बातों को कौन लीक कर रहा है।

सहारनपुर की दो सीटों पर सपा ने उतारे कैंडिडेट

वहीं, अखिलेश यादव ने सहारनपुर जिले की बेहट और सहारनपुर देहात विधानसभा सीटों पर अपने मौजूदा विधायकों को दोबारा उम्मीदवार घोषित कर कांग्रेस सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष इमरान मसूद की राजनीतिक रणनीति को झटका दिया है। सपा के इस फैसले से दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान बढ़ने के आसार हैं।

इसे भी पढ़ें- अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट मेटा ने किया सस्‍पेंड, एक घंटे बाद फिर हो गया बहाल; जानिए कितने हैं सपा चीफ के फॉलोअर्स
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड