अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट मेटा ने किया सस्‍पेंड, एक घंटे बाद फिर हो गया बहाल; जानिए कितने हैं सपा चीफ के फॉलोअर्स

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का फेसबुक पेज सस्पेंड कर दिया गया है। इस पेज से करीब 90 लाख लोग जुड़े थे। अब ये तकनीकी खामी है या कोई और मामला है, इसकी जानकारी अभी तक नहीं दी गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav | Image: Samajwadi Party/X

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का फेसबुक पेज सस्पेंड कर दिया गया है। इस पेज से करीब 90 लाख लोग जुड़े थे। अब ये तकनीकी खामी है या कोई और मामला है, इसकी जानकारी अभी तक नहीं दी गई है। समाजवादी पार्टी ने कहा कि तकनीकी समस्या के कारण राष्ट्रीय अध्यक्ष का आधिकारिक फेसबुक पेज अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं है। मेटा (Meta) इसे जल्द से जल्द बहाल करने के लिए काम कर रहा है।

सपा के प्रवक्ता चंचल यादव ने एक्स पोस्ट में कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी का फेसबुक अकाउंट दिखाई न देना बेहद चिंताजनक विषय है। लोकतंत्र में विचारों की अभिव्यक्ति और संवाद की स्वतंत्रता सर्वोपरि है। सोशल मीडिया आज जनता से जुड़ने और अपनी बात रखने का एक सशक्त माध्यम है। ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट का अचानक दिखाई न देना अनेक सवाल खड़े करता है।

एक घंटे में हुआ बहाल, पहले भी हो चुका है फेसबुक अकाउंट सस्‍पेंड

करीब एक घंटे बाद पेज फिर से बहाल हो गया। पहले भी सपा अध्यक्ष का फेसबुक एकाउंट सस्पेंड हुआ था। इसको लेकर जमकर हंगामा मचा था। पिछली बार अक्टूबर 2025 भी इसी प्रकार फेसबुक पेज गायब हो गया था। बवाल मचने के बाद पेज को रिस्टोर किया गया। उस समय मेटा ने एडल्ट सेक्सुअल एक्सप्लोएटेशन एंड वायलेशन का हवाला दिया गया था। इस बार अचानक पेज गायब हुआ और कारण भी सामने नहीं आया।

Advertisement

यूपी चुनाव के बीच मामला

समाजवादी पार्टी अभी यूपी चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी है। युवा वर्ग और लोगों के मोबाइल तक पार्टी सोशल मीडिया के जरिए पहुंचती है। इस बीच पेज के अचानक गायब होने का मामला गरमा गया। पेज के अचानक गायब होने को लेकर यह भी चर्चा चल रही है कि कहीं इसकी पेज सेटिंग में कोई छेड़छाड़ तो नहीं की गई। पेज की लिमिट रिस्ट्रिक्ट किए जाने की बात कही गई। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें- दिल्ली के जामा मस्जिद थाने के अंदर नबील ने किया पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला, 5 घायल, पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड