दिल्ली के जामा मस्जिद थाने के अंदर नबील ने किया पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला, 5 घायल, पुलिस ने आरोपी को मारी गोली

दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में एक शख्स ने पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में पांच पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इनमें से तीन पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Man stabs 5 cops at Delhi police station; accused shot during dramatic chase
दिल्ली के जामा मस्जिद थाने के अंदर नबील ने किया पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला, 5 घायल, पुलिस ने आरोपी को मारी गोली | Image: X

दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में एक शख्स ने पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में पांच पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इनमें से तीन पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। तीनों को गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दो घायल पुलिसकर्मियों को संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने गोली मारकर आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान नबील के रूप में हुई है।

जानाकरी के मुताबिक आरोपी की मां और बहन के बीच पारिवारिक विवाद हुआ था। इसी शिकायत के संबंध में पुलिस ने नबील को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। इसी दौरान उसने अचानक पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया।

भागने के लिए लूटा टू-व्हीलर

थाने से भागने के बाद आरोपी ने एक टू-व्हीलर लूट लिया। इसके बाद सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की ऑपरेशन्स यूनिट ने उसे चितली क़बर इलाके में ट्रैक कर लिया। पुलिस टीम जब उसे पकड़ने पहुंची तो आरोपी ने दोबारा पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। इसके बाद पुलिस टीम ने आत्मरक्षा और आरोपी को काबू करने के लिए गोली चलाई।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- अयोध्या-जनकपुरी के बीच दौड़ी 'सरयू-कमला एक्सप्रेस', मोदी और नेपाल PM बालेन शाह ने दिखाई हरी झंडी, कितने स्टेशनों पर रुकेगी; कब से कर सकेंगे यात्रा?
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड