BREAKING: बरेली हिंसा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मौलाना तौकीर रजा का दामाद गिरफ्तार; अब बुलडोजर एक्शन की तैयारी

बरेली हिंसा मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मौलाना तौकीर रजा के दामाद मोहसिन रजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Maulana Tauqeer Raza
बरेली दंगे के मास्टरमाइंड तौकीर रजा का दामाद गिरफ्तार | Image: PTI

उत्तर प्रदेश के बरेली में बीते 26 सितंबर को जुम्मे की नमाज के बाद हुई हिंसा मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा के दामाद को गिरफ्तार कर लिया है। बरेली पुलिस ने मोहसिन रजा को गिरफ्तार करने के साथ-साथ उसके रिसॉर्ट को भी सील कर दिया है। 

बरेली हिंसा को लेकर पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, नए खुलासे होते जा रहे हैं। दूसरे और हिंसा में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी है। पुलिस बरेली हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता मौलान तौकीर रजा के करीबियों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। बरेली पुलिस ने मौलान के दामाद मोहसिन रजा को को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, उसके रिसॉर्ट को सील कर दिया गया है। मोहसिन की अवैध संपत्ति पर सीएम योगी का बुलडोजर भी गरजा है।

मौलाना तौकीर रजा का दामाद गिरफ्तार

मौलाना मोहसिन रजा की संपत्ति पर बुलडोजर कार्रवाई हुई है। मोहसिन 26 सितंबर को आला हजरत दरगाह और आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान के घर के बाहर 'आई लव मोहम्मद' के पोस्टर लेकर जमा हुए लोगों में शामिल था। उनके गिरफ्तार के बाद बुलडोजर एक्शन हुआ है, उसकी अवैध संपत्ति को गिरा दिया गया है। 

बरेली हिंसा में DIG का बड़ा खुलासा

बरेली हिंसा में बिहार-बंगाल के भी लोगों की संलिप्ता की बात सामने आई है।  DIG अजय कुमार साहनी ने बरेली विरोध प्रदर्शन और पथराव की घटना पर कहा, "जो घटना हुई थी उसमें कई लोग वीडियो और फोटोज के आधार पर चिन्हित हुए थे सबूतों के आधार पर बहुत सारे लोग जेल गए हुए हैं इसी क्रम में फोटो और वीडियो प्राप्त हुए थे उसमें ये भी पाया गया कि उसमें बाहर के काफी लोग शामिल थे। इसमें बंगाल, बिहार के लोगों की भी गिरफ्तारी सुनिश्चित करके उनको जेल भेजा गया है। इसके साथ ही बरेली के साथ-साथ आस-पास जनपदों के लोगों की संलिप्तता भी सामने आई है। इसे स्पष्ट होता है कि ये प्रक्रिया पहले ये प्लान की गई थी और ये लोग शामिल थे। तथ्यों को देखते हुए टीम जांच कर रही है। और उसी हिसाब से विधिक कार्रवाई की जाएगी।"

Advertisement

मौलाना की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर एक्शन की तैयारी

बता दें कि पुलिस ने बरेली हिंसा की जांच के दौरान अब तक 50 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें मास्टरमाइंड मौलाना तौकीर रजा, डॉ. नफीस और नदीम  शामिल है। अब तक पुलिस की कार्रवाई में मौलाना तौकीर के करीबियों की 150 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली गई है। वहीं, मौलाना के करीबियों पर बुलडोजर एक्शन भी हुआ है तो पुलिस अब तौकीर रजा की अवैध बेनामी संपत्तियों पर कब्जा करने और बुलडोजर एक्शन की तैयारी कर रही है। 
 

यह भी पढ़ें: बहराइच में आदमखोर ने बुजुर्गों को बनाया शिकार, वन विभाग पर फूटा गुस्सा

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड