जेल से निकलते ही धर्मांतरण का मास्टरमाइंड फिर गिरफ्तार, रिहाई पर समर्थकों ने मनाया जश्न, मौलान समेत 19 को भेजा जेल

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के गाजीपुर कस्बे में धर्मांतरण के मास्टरमाइंड मौलाना फिरोज आलम को जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद फिर से जेल भेज दिया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Maulana Firoz Alam back to jail : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के गाजीपुर कस्बे में धर्मांतरण के मास्टरमाइंड मौलाना फिरोज आलम को जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद फिर से जेल भेज दिया गया है। क्योंकि मौलाना के घर पहुंचते ही सैकड़ों की संख्या में लोग वहां इकट्ठे हो गए, भारी संख्या में महिलाएं, पुरुषों और नौजवानों ने उनका जोरदार स्वागत किया और भड़काऊ नारेबाजी की।

नारेबाजी के कारण दूसरे समुदाय के लोगों ने इसका विरोध जताया, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौलाना फिरोज आलम समेत 19 लोगों को हिरासत में लिया और सभी पर भड़काऊ नारेबाजी और सार्वजनिक शांति भंग करने के आरोप में FIR दर्ज कर ली। पुलिस के मुताबिक, मौलाना को धर्मांतरण से जुड़े मामले में जमानत मिली थी, लेकिन उनकी रिहाई का जश्न विवाद का कारण बन गया। अब मौलाना और उनके समर्थकों को दोबारा जेल भेज दिया गया है। फतेहपुर के गाजीपुर कस्बे में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, लेकिन पुलिस बल तैनात कर शांति व्यवस्था कायम रखी गई है। 

रिहाई का जश्न बना विवाद का कारण 

पुलिस के मुताबिक, मौलाना को धर्मांतरण से जुड़े मामले में जमानत मिली थी, लेकिन उनकी रिहाई का जश्न विवाद का कारण बन गया। अब मौलाना और उनके समर्थकों को दोबारा जेल भेज दिया गया है। फतेहपुर के गाजीपुर कस्बे में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, लेकिन पुलिस बल तैनात कर शांति व्यवस्था कायम रखी गई है।

लगे नारे- 'लड़ाई जारी रखी जाएगी.. इंशा अल्लाह' 

मिली जानकारी के मुताबिक, भारी संख्या में मौजूद लोगों ने ऐसी भड़काऊ नारेबाजी कर दी कि मौलाना घर पहुंचने से पहले ही फिर से जेल पहुंच गए, लोगों ने नारेबाजी कि 'लड़ाई जारी रखी जाएगी', 'मौलाना बोला इंशा अल्लाह', नारेबाजी से कुछ लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस को कर दी, फिर क्या था पुलिस आई और 19 लोगों को पकड़कर थाने ले गई। 

Advertisement

जबरन धर्म परिवर्तन करने के हैं आरोप 

इस मामले में गाजीपुर पुलिस का कहना है मौलाना मोहम्मद फिरोज आलम नेपाल का रहने वाला है जो फर्जी तरीके से जिले में रह रहा था। उसके ऊपर धर्मांतरण सहित कई आरोप थे। उसे जेल भेजा गया था। जेल से छूटकर आने के बाद कस्बे में मौलाना को देखकर नारे लगाए जा रहे थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी डाला गया जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। कुछ साल पहले पुलिस ने मौलाना को हिंदुओं का जबरन धर्म परिवर्तन करने के आरोप में जेल भेजा था। 

यह भी पढ़ें : UP Politics: लखनऊ के BJP कार्यालय में बड़ी बैठक, बीएल संतोष मौजूद

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड