UP Politics: लखनऊ के BJP कार्यालय में बड़ी बैठक, राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष की पदाधिकारियों के साथ चर्चा

UP Politics: लखनऊ में BJP के कार्यालय में एक अहम बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में संगठन चुनाव कार्यशाला को लेकर चर्चा हो रही है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
BL Santosh
बीएल संतोष | Image: PTI

UP Politics: लखनऊ में BJP के कार्यालय में एक अहम बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में संगठन चुनाव कार्यशाला को लेकर चर्चा हो रही है। BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बैठक में शामिल हैं।

इसके अलावा, प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय भी इस बैठक में उपस्थित हैं। बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित इस बैठक में प्रदेश के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि बैठक थोड़ी देर में शुरू होगी और इसमें संगठन चुनाव प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। बीजेपी के आगामी कदम और संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए यह बैठक खास मानी जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, बैठक के बाद जिलाध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया शुरू होगी। बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष पार्टी के क्षेत्रीय और प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ जिलाध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया और संगठन से जुड़े बाकि टोपिक्स पर बातचीत करेंगे। 

विधानसभा चुनाव से पहले BJP मजबूत  

भारतीय जनता पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रीय महामंत्री संगठन उत्तर प्रदेश में स्पष्ट संदेश देंगे कि जिला अध्यक्ष चुनाव के दौरान ऐसा कोई संदेश नहीं जाना चाहिए जिस पार्टी में खींचतान सामने आए। जिलों में गुटबाजी बर्दाश्त ना की जाए। नामांकन वगैरह तो सब कुछ होगा मगर कोशिश यही होगी कि चुनाव निर्विरोध हों ताकि पार्टी विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी मजबूत नजर आए।

BJP कौन सा फार्मूला अपना सकती ?

BJP सूत्रों के अनुसार, जिला अध्यक्ष के चयन में इस बार एक सिंपल फार्मूला लिया गया है। यूपी में बीजेपी के 98 जिलाध्यक्ष हैं। इनमें से लखनऊ, कानपुर समेत कई बड़े जिलों में BJP ने 2 जिलाध्यक्ष बनाए हैं। पिछली बार इनमें से 65 जिला अध्यक्ष बदल दिए गए थे। इस बार भी जिलाध्यक्ष चयन में वहीं फार्मूला अपनाया गया है यानी जिन 65 जिलों में जिला अध्यक्ष के खिलाफ भारी विरोध है या फिर उम्र ज्यादा हो गई है वहां बदलाव होगा। सूत्रों की मानें तो इस फार्मूले के हिसाब से 20 जिलाध्यक्ष पार्टी बदल सकती है। वहीं, 35 जिलों में जिलाध्यक्ष बदले जाने की पहले से ही तैयारी है। इस लिहाज से यूपी में 50-55 जिलों में बीजेपी नए चेहरे जिलाध्यक्ष के रूप में ला सकती है। जिलाध्यक्ष चयन की तस्वीर आज की बैठक के बाद साफ होने की उम्मीद है। फिलहाल लखनऊ में बीजेपी की खास बैठक जारी है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें : टूट गईं सारी उम्मीदें! भारत का WTC का सपना हुआ चकनाचूर

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड