UP: घने कोहरे के कारण बड़ा हादसा, यमुना एक्सप्रेसवे पर कई गाड़ियां आपस में टकराईं; आग की लपटों में कई लोग जिंदा जले; VIDEO

मथुरा में मंगलवार तड़के बड़ा हादसा हो गया है। दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर कई बसों में आग लग गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

UP: मथुरा में मंगलवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया है। यमुना एक्सप्रेसवे पर धुंध के कारण कई वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि चार से पांच बसों और कार में आग लग गई। हादसे में जनहानि की भी खबर है।

हादसे में कई लोगों के जिंदा जलने की खबर है, जबकि कई लोगों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। आग लगने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

राहत और बचाव कार्य जारी

जानकारी के अनुसार, घटना आगरा से नोएडा रूट पर थाना बलदेव क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे की माइलस्टोन 127 की है। पुलिस और यमुना एक्सप्रेसवे की टीम बचाव और राहत कार्य में जुट गई है।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

वहीं, कई लोगों के घायल होने की सूचना है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Advertisement

आग में झुलसने से 4 की मौत   

एसपी मथुरा ग्रामीण, सुरेश चंद्र रावत ने कहा, 'यह हादसा एक्सप्रेसवे पर आगरा-नोएडा लेन पर माइलस्टोन 127 पर हुआ। तीन कारों की टक्कर हुई, जिसके बाद सात बसें उनसे टकरा गईं, जिनमें से 1 रोडवेज बस है, और बाकी छह स्लीपर बसें हैं।

उन्होंने आगे कहा, 'मौके पर 11 फायर टेंडर मौजूद हैं। सभी बसों में आग लग गई थी, और अब आग पर काबू पा लिया गया है। अब तक 4 शव बरामद किए गए हैं। बचाव कार्य जारी है।'

Advertisement

चश्मदीद ने क्या बताया?

एक चश्मदीद ने बताया, 'हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ, जिससे करीब 3-4 बसों में आग लग गई। जब हादसा हुआ तब मैं सो रहा था। बस पूरी तरह भरी हुई थी। सभी सीटें भरी हुई थीं।' 

यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से त्राहिमाम, 5वीं तक स्कूल online, बच्चे-बुजुर्गों में 90% सांस की बीमारियां बढ़ीं; एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी

 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड