Mathura: डिवाइडर फांदकर लड़की को रौंदा... थार ने अब मथुरा में मचाया हड़कंप, नेमप्लेट पर लिखा था- किसान यूनियन प्रदेश अध्यक्ष; VIDEO

मथुरा में तेज रफ्तार थार का कहर देखने को मिला। स्टंटबाजी के चक्कर में एक लाल थार के युवती को रौंद दिया। घटना का VIDEO सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

उत्तर प्रदेश के मथुरा में रफ्तार के जुनून और लापरवाह स्टंटबाजी ने एक मासूम युवती की जिंदगी को खतरे में डाल दिया है। हाईवे क्षेत्र की पॉश कॉलोनी से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है। एक तेज रफ्तार बेकाबू कार में सड़क किनारे खड़ी युवती को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवती हवा में कई फीट ऊपर उछलकर सड़क पर जा गिरी। पूरी वारदात सड़क पर लगे CCTV में कैद हो गया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र की पॉश कॉलोनी चंदनवन में शनिवार देर शाम एक लाल रंग की थार ने सड़क किनारे खड़ी स्कूटी सवार युवती को जोरदार टक्कर मार दी। युवती सड़क किनारे अपनी स्कूटी पर बैठकर किसी से बात कर रही थी। तभी अचानक सामने से आ रही एक बेकाबू थार ने युवती को रौंद दिया।

स्टंट के चक्कर में हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों और घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, लाल थार तेज रफ्तार से स्टंट करते हुए आ रही थी। अचानक चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और थार डिवाइडर क्रॉस करके विपरीत दिशा में खड़ी युवती से टकरा गई। गाड़ी की रफ्तार का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि युवती को रौंदने के बाद थार सड़क पर पलट गई।

युवती की हालत गंभीर

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लहूलुहान हालत में पड़ी युवती को मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे गंभीर अवस्था में भर्ती किया है। जानकारी के अनुसार युवती की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

Advertisement

प्रदेश अध्यक्ष की नेमप्लेट वाली थार

घटना की गंभीरता तब और बढ़ गई जब लोगों ने पलटी हुई थार के फ्रंट पर लगी नेमप्लेट देखी। उस पर प्रदेश अध्यक्ष, किसान यूनियन पश्चिमी उत्तर प्रदेश लिखा हुआ था। बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार युवक हादसे के बाद भाग गया। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने थार को कब्जे में ले लिया है और फरार आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: 'TMC में सबका नंबर लगेगा, मंत्री हो या संतरी' झारग्राम में गरजे PM मोदी

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड