UP: मथुरा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार कार नहर में गिरी, हादसे में चार युवकों की मौत; शादी समारोह से लौट रहे थे सभी

मथुरा में भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में कार सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
car fell into canal in Mathura
मथुरा में तेज रफ्तार कार नहर में गिरी | Image: AI/Represntative

उत्तर प्रदेश के मथुरा में भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। नगला देविया मोड़ पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में कार सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बुधवार देर रात की बताई जा रही है। कार सवार सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को नहर से बाहर निकाला। इससे पहले ग्रामीणों ने युवकों को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।

मथुरा SP ग्रामीण सुरेश चंद रावत ने घटना के संबंध में बताया कि कहा, "रात 9 बजे 4 युवक एक गाड़ी में संवार होकर जा रहे थे। शायद गाड़ी रफ्तार में थी और सामने मोड़ था। उन्होंने मोड़ नहीं देखा और वह गाड़ी एक सीमेंटेड टंकी से टकरा गई। टंकी टूट गई और गाड़ी पलट गई। वहां एक 5-6 मीटर का नाला था जिसमें गाड़ी पलटकर गिर गई।"

नहर में गिरी तेज रफ्तार कार

एसपी ने बताया कि "वहां मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल कार सवार लोगों को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस को सूचना मिली और पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। फायर की बचाव दल और ट्रैफिक के लोग क्रेन लेकर मौके पर पहुंचे। शवों को निकालने के बाद उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। गाड़ी को बाहर निकाल लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है। मृत लड़कों की पहचान हो गई है।"
 

तेज रफ्तार की वजह से हादसा

मृतकों की पहचान राहुल (23), मोहित (21), अमित (23) और एक अन्य युवक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कार अमित चला रहा था। सभी युवक गोवर्धन निवासी थे और डीग में एक शादी समारोह में जा रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही सभी के परिवार में कोहराम मच गया है। आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे और फूट-फूटकर रोने लगे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, जिसमें तेज रफ्तार और संभावित लापरवाही को मुख्य वजह माना जा रहा है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: ऑफिस ब्रेक बना काल, तेज रफ्तार बाइक ने छीनी बैंककर्मी की जिंदगी

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड