अपडेटेड 18 February 2026 at 20:48 IST

Video Viral: ऑफिस ब्रेक बना काल, तेज रफ्तार बाइक ने छीनी 26 साल की बैंककर्मी की जिंदगी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Video Viral: एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें 26 साल की एक बैंककर्मी ऑफिस ब्रेक पर जा रही थी, तभी तेज रफ्तार से बाइक ने आकर उसकी जिंदगी पूरी तरह से छीन ली। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

Follow : Google News Icon  
video viral office break accident
video viral office break accident | Image: X

Video Viral: बेंगलुरु में एक नॉर्मल लंच ब्रेक उस समय दर्दनाक हादसे में बदल गया जब 26 साल की बैंक कर्मचारी की तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसने हादसे से पहले के चंद सेकंड की पूरी तस्वीर साफ कर दी है। घटना ने एक बार फिर शहर में सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। आप भी देखिए इस घटना का वायरल वीडियो।

लंच ब्रेक के दौरान हुआ हादसा

मंगलवार दोपहर करीब 12 बजकर 45 मिनट पर यह दुर्घटना एचडीएफसी होम लोन कार्यालय के सामने हुई। मृतका की पहचान योगेश्वरी के रूप में हुई है, जो एचडीएफसी बैंक में काम करती थी। जानकारी के मुताबिक, वह लंच ब्रेक के दौरान दफ्तर से बाहर निकली थीं और सड़क पार कर रही थीं, तभी अचानक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में साफ दिखाई दे रहा है कि मोटरसाइकिल काफी तेज रफ्तार से आ रही थी। फुटेज में योगेश्वरी सड़क पार करते समय बाइक को अपनी ओर आते देखती हैं और टक्कर से बचने के लिए दौड़ने की कोशिश करती हैं, लेकिन कुछ ही सेकंड में बाइक उनसे टकरा जाती है। यह पूरा घटनाक्रम बेहद तेजी से हुआ और आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले हादसा हो चुका था।

मौके पर मची अफरा तफरी

टक्कर के बाद सड़क पर अफरा तफरी मच गई। कार्यालय के कर्मचारी और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। इसके बाद घायल हुई योगेश्वरी को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन गंभीर चोटों के चलते उसी रात करीब 11 बजकर 30 मिनट पर उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना से परिवार और सहकर्मियों में शोक की लहर है।

बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। प्रारंभिक जांच में तेज गति और संभावित लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और सीसीटीवी फुटेज को साक्ष्य के तौर पर खंगाला जा रहा है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: प्रेमानंद महाराज से मिलने के बाद इस स्टाइल में स्पॉट हुए अनुष्का- विराट

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 18 February 2026 at 19:49 IST