Mathura: बरसाने में लठमार होली के दौरान महिला श्रद्धालु के साथ बदतमीजी करने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे, दो आरोपियों को भेजा जेल

जब स्थानीय लोगों ने पुष्पेंद्र कुमार और अनिल को महिलाओं पर जबरन रंग फेंकने से मना किया तो दोनों युवक हाथापाई पर उतर आए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Lathmar Holi Celebrations
बरसाने की लठमार होली | Image: ani

BARSANA HOLI: बरसाना में लठमार होली के दौरान 2 युवकों ने महिलाओं के साथ बदसलूकी की, उन्होंने महिला श्रद्धालुओं पर जबरन रंग फेंका, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पीटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक- थाना प्रभारी SHO अरविंद कुमार निरवाल ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि राजस्थान के दिलावती गांव के निवासी पुष्पेंद्र कुमार और अनिल दोनों महिलाओं पर जबरन रंग फेंक रहे हैं। 

जब स्थानीय लोगों ने पुष्पेंद्र कुमार और अनिल को महिलाओं पर जबरन रंग फेंकने से मना किया तो दोनों युवक हाथापाई पर उतर आए। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस को शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

बरसाने की होली है खास.. राधा-कृष्ण की कहानी

बरसाने की लठमार होली के बारे में कहा जाता है कि भगवान श्री कृष्ण एक दिन राधा से मिलने के लिए बरसाना गए थे। वहां पहुंचकर राधा और उनकी सखी-सहेलियों को चिढ़ाने लगे। इससे राधा रानी और सखियां नाराज हो गईं। फिर सबने मिलकर भगवान कृष्ण और वहां मौजूद ग्वालों को लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। तभी से नंदगांव और बरसाना में लठमार होली की शुरुआत हुई। यह परंपरा लट्ठमार होली राधा और कृष्ण के प्रेम का प्रतीक है।

बरसाने की महिलाएं चेहरे को ढक मारती हैं लाठियां  

लठमार होली में मथुरा के बरसाना और नंदगांव के बीच खेली जाती है। इसमें नंदगांव के पुरुष यानि हुरायारे और बरसाने के महिलाएं यानी हुरियारिन हिस्सा लेती हैं। जिसमें पुरुष सिर पर साफ और कमर में फेंटा हाथ ढाल लेकर आते हैं। वहीं बरसाने की हुरियारिन सिर और चेहरे को ढक कर लाठियां बरसाती हैं। अगर किसी हुरियारे को लाठ छू जाता है, तब उसे सजा के तौर पर महिलाओं के कपड़े पहनकर नाचना होता है। इसमें किसी को चोट नहीं लगती यह सिर्फ हंसी-मजाक में किया जाता है। साथ ही इस दौरान होली खास ब्रज के गीत गाए जाते हैं और रंग उड़ाए जाते हैं। इसके अलावा लठमार होली में भांग और ठंडाई का जमकर लुफ्त उठाया जाता है। पूरे गांव में मंडलियां श्रीकृष्ण और राधा रानी के भजन-कीर्तन करते हुए घूमती हैं। लठमार होली आज भारत में सबसे खास होली खेलने जाने वाले रीति रिवाजों में से एक है। इसलिए विदेशों से भी यहां लोग यहां की होली देखने और खेलने आते हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें : 'घर पर बेलन से होती पिटाई, इसलिए शादी नहीं की', जब CM योगी ने लिए मजे

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड