UP: वृंदावन के पुजारी ने किया 'महापाप', प्रसाद में नशीला पदार्थ मिलाकर युवक का किया यौन उत्‍पीड़न; VIDEO बना करने लगा ब्‍लैकमेल

मध्य प्रदेश के एक युवक ने वृंदावन स्थित एक प्रसिद्ध आश्रम के महंत (मुख्य पुजारी) पर यौन शोषण और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगाया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
mathura news youth alleges sexual assault vrindavan ashram head prist video blackmail
UP: वृंदावन के पुजारी ने किया 'महापाप', प्रसाद में नशीला पदार्थ मिलाकर युवक का किया यौन उत्‍पीड़न; VIDEO बना करने लगा ब्‍लैकमेल | Image: Pixabay

मध्य प्रदेश के एक युवक ने वृंदावन स्थित एक प्रसिद्ध आश्रम के महंत (मुख्य पुजारी) पर यौन शोषण और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर शनिवार को एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि मामला अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) मथुरा के संज्ञान में आ गया है और उन्होंने इसकी जांच का आदेश दे दिया है। इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी।

युवक की शिकायत के अनुसार, महंत (मुख्य पुजारी) द्वारा दिए गए प्रसाद में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर उसका यौन उत्पीड़न किया गया। यह घटना 22 नवंबर, 2022 को हुई थी। इस दौरान युवक आश्रम में रह रहा था। युवक ने यह भी आरोप लगाया है कि उसे कृत्य का वीडियो दिखाकर धमकाया गया। जब उसने विरोध किया तो उसकी पिटाई भी की गई। हालांकि, युवक आश्रम से भागने में कामयाब रहा और अपने घर चला गया।

DIG आगरा को दी शिकायत, मथुरा SSP को दिए गए निर्देश
 
पहले युवक ने आगरा रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) से संपर्क किया, जिन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद मथुरा SSP ने सदर सर्किल के पुलिस अधिकारी संदीप कुमार सिंह को मामले की जांच का जिम्मा सौंपा है और एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा है।

Advertisement

तीन साल पुरानी घटना, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि यह मामला अत्यंत गंभीर है, लेकिन घटना करीब तीन साल पुरानी होने के कारण जांच को प्राथमिकता के आधार पर निष्पक्ष रूप से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीड़ित की शिकायत और सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और रिपोर्ट जल्द ही SSP को सौंपी जाएगी।

इसे भी पढ़ें- 'शादी हुई नहीं, कैसे बता दूं सुहागरात किसके साथ...', वोटर अधिकार यात्रा में लालू यादव की बेटी रोहिणी ने क्यों कहा ऐसा? सुर्खियों में बयान

Advertisement
Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड