BREAKING: लखनऊ में चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी भीषण आग, ऊंची लपटों के साथ आसमान में छाया काले धुएं का गुब्बार-VIDEO

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लेबर रूम में भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर पर बड़ा हादसा हो गया। परिसर स्थित लेबर रूम में मंगलवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। कई किलोमीटर दूर से ही आसमान में काले धुएं का गुब्बार नजर आ रहा है।

राजधानी लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे परिसर के लेबर कैंप में मंगलवार भीषण आग लगने से सुबह-सुबह अफरा-तफरी मच गई। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और बुझाने का काम शुरू कर दिया। एयरपोर्ट सुरक्षा कर्मी तथा सरोजनी नगर पुलिस भी घटनास्थल पर मौजूद है।

आग का वीडियो आए सामने

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दूर से ही काले धुएं का बड़ा गुब्बार साफ नजर आ रहा है। आग की ऊंची लपटें देखकर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। फायर स्टेशन प्रभारी सुमित सिंह ने बताया कि दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। हालांकि पूरे इलाके में अभी भी काले धुएं का गुब्बार दिखाई दे रहा है।

किसी के हताहत होने कोई सूचना नहीं 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लेबर कैंप में खाना बनाते समय आग लगी थी। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है। आग लगने के सटीक कारण और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
 

Advertisement

यह भी पढ़ें:  Maharashtra: हिंगोली में पटाखा गोदाम में लगी भयंकर आग, दो लोगों की मौत

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड