Kaushambi Blast: कौशांबी के पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, विस्फोट में 11 मौत की खबर, कई घायल; CM योगी ने जताया शोक

Kaushambi Blast: कौशांबी की एक पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट का मामला समाने आ रहा है। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास में मौजूद घर तक तबाह हो गए। हादसे में कई लोगों के हताहत होने की भी खबर है। DM अमित पाल शर्मा ने कहा अभी 11 लोगों की मृत्यु होने की सूचना है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Kaushambi Firecracker Blast: उत्तर प्रदेश के कौशांबी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कौशांबी के पिपरी और पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र की सीमा पर एक पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट का मामला सामने आया है, जहां धमाका इतना जोरदार था कि आसपास में स्थित कई कमान क्षतिग्रस्त हो गए।

DM अमित पाल शर्मा ने पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके की घटना पर कहा, "अभी मौके पर SDRF-NDRF की रेस्क्यू टीम लगी हुई हैं। अभी 11 लोगों की मृत्यु होने की सूचना है। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। लगभग 5 लोग घायल हैं जिनका इलाज किया जा रहा है। है। हालांकि, मृतकों की संख्या की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, इस हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है। मौके पर इमरजेंसी केयर जारी है। रेस्क्यू टीम और पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद हैं।

11 लोगों की मृत्यु होने की सूचना

DM अमित पाल शर्मा ने पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके की घटना पर कहा, "अभी मौके पर SDRF-NDRF की रेस्क्यू टीम लगी हुई हैं। अभी 11 लोगों की मृत्यु होने की सूचना है। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। लगभग 5 लोग घायल हैं जिनका इलाज किया जा रहा है। मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करके वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसपर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

आस-पास के कई मकान क्षतिग्रस्त

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक पटाखा गोदाम में जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि गोदाम में अचानक आग लग गई, जिकसी वजह से जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना भयानक था कि आसपास के कई मकान तक क्षतिग्रस्त हो गए। धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।  

Advertisement

CM ने लिया हादसे का संज्ञान

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद कौशाम्बी में हुए गोदाम विस्फोट हादसे का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार करवाने हेतु निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने की घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

डीएम (कौशांबी) अमित पाल शर्मा ने क्या कहा?

मौके पर पहुंचे डीएम (कौशांबी) अमित पाल शर्मा न कहा 'फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों को एम्बुलेंस के साथ तैनात किया गया था। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। लगभग पांच लोगों को बाहर निकाला गया, कुछ को मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए भेजा गया है, और इमरजेंसी केयर जारी है।

Advertisement

गंभीर रूप से घायल लोगों की हालत का पता लगाया जा रहा है। घटना की खबर मिलने पर, पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन की टीम ने तुरंत एक्शन लिया; दोनों जिलों की टीमों को भेजा गया। लगभग तीन घर जले हुए लग रहे हैं। यह शुरुआती अंदाजे के आधार पर स्थिति है।"

ये भी पढ़ें: 'यूपी में कानून-व्यवस्था के साथ कोई समझौता नहीं...', अंकित बालियान के आवास पहुंचे जयंत चौधरी, शोक में डूबे परिवार को बंधाया ढांढस

 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड