'यूपी में कानून-व्यवस्था के साथ कोई समझौता नहीं...', अंकित बालियान के आवास पहुंचे जयंत चौधरी, शोक में डूबे परिवार को बंधाया ढांढस

जयंत चौधरी ने आज अंकित बालियान के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शोक में डूबे परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि यूपी में सरकार कानून-व्यवस्था के साथ कोई समझौता नहीं करने वाली है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Jayant Chaufhary Met Ankit Baliyan Family
Jayant Chaufhary Met Ankit Baliyan Family | Image: ANI

Jayant Chaudhary meets Ankit Baliyan Family: राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने सोमवार को हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान के आवास पर पहुंचकर उनके परिवार से मुलाकात की। इस दुखद घड़ी में उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

जयंत चौधरी ने इस मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा, ‘हम सबकी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं। अंकित एक कलाकार था, जिस प्रकार से सुनियोजित तरीके से ये अपराध रचा गया, ये संगीन अपराध है। इसे गंभीरता से लिया गया है। कार्रवाई पुलिस प्रशासन की जारी है। मैं यहां मिलने आया हूं। ये हमारा गांव है। हमारे लोग हैं। मैंने परिवार से कहा कि धैर्य रखें।’

इस संबंध में CM से बातचीत हुई- जयंत चौधरी

उन्होंने आगे कहा, ‘कल इस संबंध में मेरी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी बातचीत हुई थी। उन्होंने भी परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं दी हैं। कानून की अपनी चाल होती है। कानून व्यवस्था तभी मजबूती से कायम रह पाती है जब लोगों का विश्वास व्यवस्था पर बना रहे। जांच में, पुलिस की कार्रवाई में, पुलिस के प्रबंधन और व्यवस्थाओं में अनैतिक, राजनीतिक हस्तक्षेप न्यूनतम हो। सरकार ऐसी हो जो कायदे कानून का कुशल संचालन कर पाए। यह तीनों ही चीज कायम है, इसलिए वारदात पर इस प्रकार से कार्रवाई हो रही है।’

सपा ने एनकाउंटर पर उठाए सवाल, तो क्या बोले?

अवधेश प्रसाद के दो शूटर्स के एनकाउंटर पर सवाल उठाए जाने को लेकर जयंत चौधरी ने कहा, 'मैं एनकाउंटर शब्द का इस्तेमाल नहीं करूंगा, ऐसा कहना जल्दबाजी होगी। जो परिस्थितियां है उसका जवाब पुलिस भली-भांति दे सकती है। यह कोई सुनियोजित या राज की नीति नहीं है एनकाउंटर। पुलिस को कार्रवाई करनी होगी।'

Advertisement

यूपी में कानून-व्यवस्था के साथ कोई समझौता नहीं- जयंत

उन्होंने कहा कि इतना घिनौना अपराध हुआ है। ऐसे में परिवार ने अपना सबकुछ खो दिया है। इनके लिए दुख की घड़ी है। हम सभी को इस मामले पर बहुत संवेदनशीलता से बर्ताव करना होगा। हम सभी यहां परिवार को हिम्मत देने आए हैं। वो (अंकित के पिता) भी धैर्यवान व्यक्ति हैं, हिम्मत वाले हैं। सभी को भरोसा होना चाहिए। उत्तर प्रदेश में कानून एवं व्यवस्था के साथ सरकार कोई समझौता नहीं करेगी। अपराध के प्रति सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है। इस तरह की चीजों में स्वाभाविक तौर पर जांच में समय लगता है।'

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान बुधवार शाम करीब 6 बजकर 45 मिनट पर शामली के शहर कोतवाली इलाके में एक जिम से बाहर निकल रहे थे, तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौत हो गई।

Advertisement

दो शूटर्स एनकाउंटर में ढेर

इसके बाद से पुलिस चारों आरोपियों की तलाश में जुटी थी। सीसीटीवी फुटेज में चार लोग दो मोटरसाइकिलों पर आते और गोली चलाने के बाद भागते हुए दिखाई दिए थे। इसके आधार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आज चार में से दो कथित शूटरों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। मारे गए दोनों आरोपियों की पहचान सुमित और मोहित के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, मोहित और सुमित की कैराना रोड स्थित इंडियन गैस गोदाम के पास पुलिस से मुठभेड़ हुई। इसी दौरान जवाबी फायरिंग में दोनों को गोली लगी। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 

यह भी पढ़ें: 'अखिलेश जी, खबर पता चल गई न?', अंकित बालियान मर्डर केस के दो शूटर्स के एनकाउंटर पर बोले ओपी राजभर
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड