प्रयागराज में महाबोधि एक्सप्रेस पर पथराव, घायल हुए कई यात्री; नई दिल्ली से जा रही थी बिहार

प्रयागराज में महाबोधि एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। यमुना ब्रिज के पास अराजक तत्वों ने ट्रेन पर पत्थर बरसाए। घटना में कई यात्री घायल हुए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
stone pelting on mahabodhi express train
महाबोधि एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव | Image: PTI

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाबोधि एक्सप्रेस पर पथराव की घटना सामने आई है। अराजक तत्वों ने सोमवार (23 सितंबर) को देर रात नई दिल्ली से बिहार जा रही ट्रेन पर प्रयागराज में पथराव किया। घटना में कई यात्रियों के घायल होने की भी खबर है। पथराव की इस घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार घटना सोमवार रात 9 बजे के आसपास की है। महाबोधि एक्सप्रेस ट्रेन जब प्रयागराज जंक्शन से गया के लिए रवाना हुई तब यमुना ब्रिज के पहले ही ट्रेन पर पथराव शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान ट्रेन पर 50 से 60 पत्थर बरसाए गए।

रेलवे ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

ट्रेन पर पत्थरबाजी की इस घटना से कई यात्री घायल हो गए और वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद लोको पायलट ने ट्रेन रोकी। पत्थरबाजी की घटना की सूचना मिलने पर प्रयागराज जंक्शन से RPF के उप निरीक्षक एसपी सरोज फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि तब तक ट्रेन रवाना हो गई थी। वहीं, मीरजापुर स्टेशन पर ट्रेन को रोककर वहां घायलों का इलाज कराया गया। 

वहीं, रेलवे प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लिया और मामले में आरपीएफ को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Advertisement

रेलवे ट्रैक से छेड़छाड़ की घटनाएं

गौरतलब है कि देश में पिछले कुछ समय से जिस तरह से जगह-जगह रेलवे ट्रैक के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आ रही हैं, उसने पहले ही सभी को परेशान किया हुआ है।  कभी पत्थर तो कभी सिलेंडर जैसी संदिग्ध चीजें रेलवे ट्रैक पर मिल रही हैं, जो बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रही है। 

बीते दिन ही कानपुर में एक बार फिर ट्रैक पर छोटा गैस सिलेंडर रखा हुआ मिला था। लोको पायलट की नजर इस पर पड़ गई, जिसके बाद मालगाड़ी को रोका गया। केवल 14 दिन में ट्रेन पलटाने की यह पांचवीं साजिश थी। इन घटनाओं को एक बड़ी साजिश के तौर पर देखा जा रहा है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: खोल दी पटरी की फिश प्लेट और फिर... वडोदरा में ट्रेन पलटाने की बड़ी साजिश नाकाम, VIDEO 

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड