यूपी में बड़ा हादसा, कांवड़ियों को ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो की मौत; 10 घायल

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हापुड़ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो कांवड़ियों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Kanwadis
यूपी में हादसा | Image: ANI/ Representatives

UP News: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हापुड़ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो कांवड़ियों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

ये कांवडिए गाजियाबाद से थे और गंगाजल लेने के लिए हापुड़ के ब्रजघाट जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और यह बाबू गढ़ इलाके में राजमार्ग पर पलट गई। दुर्घटना के समय ट्रॉली में 20 से अधिक कांवड़िये सवार थे।

घायल कांवड़ियों को मेरठ रेफर कर दिया गया

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए लोगों को पुलिस वाहन से अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल कुछ कांवड़ियों को इलाज के लिए मेरठ रेफर कर दिया गया है।

दो युवकों की इलाज के दौरान मौत 

बाबू गढ़ थाने के प्रभारी विजय गुप्ता ने बतायाा, ‘‘पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें उचित उपचार के लिए मेरठ रेफर कर दिया गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ दो युवकों सौरभ और चिराग की इलाज के दौरान मौत हो गई।’’ शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: आकाशीय बिजली गिरने से मां-बेटे की मौत, खेत में काम कर रहे थे दोनों

Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड