अपडेटेड 9 January 2024 at 22:19 IST
महाराष्ट्र के सागौन की लकड़ी, नक्काशीदार स्वर्ण द्वार से बढ़ी रामलला के 'राजमहल' की शोभा
Ayodhya News: अयोध्या में 22 जनवरी की भव्य तैयारी चल रही है। इसमें 14 स्वर्ण द्वार से राम मंदिर की शोभा में चार चांद लगाने की तैयारी भी शामिल है।
- भारत
- 2 min read

Ayodhya News: अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोरों पर है। इस समारोह को और भी भव्य बनाने के लिए राम मंदिर में 14 स्वर्ण द्वार भी लगाए जा रहे हैं। आपको बता दें कि इस दरवाजे के लिए महाराष्ट्र के सागौन से लकड़ी मंगवाई गई है। इसके बाद दरवाजों पर तांबे की परत चढाई गई और फिर उन्हें सोने से जड़ा गया। वहीं, इन दरवाजों को हाथी, विष्णु कमल से सुसज्जित किया गया है और प्रणाम मुद्रा में देवी का एक चित्र भी अंकित किया गया है।
स्टोरी की खास बातें
- अयोध्या में चल रही प्राण प्रतिष्ठा की भव्य तैयारी
- अयोध्या में 14 स्वर्ण द्वार बढाएंगे मंदिर की शोभा
- कन्याकुमारी के मजदूरों ने बनाए हैं दरवाजे
अयोध्या में 14 स्वर्ण द्वार बढाएंगे मंदिर की शोभा
बताया जा रहा है कि चारों दरवाजों के अलग-अलग डिजाइन हैं। जो दरवाजे गर्भ गृह के पास लगाए हैं, उसकी ऊंचाई 8 फीट और चौड़ाई 12 फीट है। अन्य दरवाजों की चौड़ाई कम है। इसके अलावा राम मंदिर के लिए जो घंटा तैयार किया गया है, वो 2100 किलो का है और उसकी ऊंचाई 6 फुट और चौड़ाई 5 फुट है। इस घंटे को 25 लाख की लागत से जलेसर में तैयार किया गया है।
108 फीट लंबी धूपबत्ती से महकेगा राम मंदिर
स्वर्ण द्वार से अयोध्या को सजाने के अलावा धूपबत्ती से इसे सुगंधित करने की भी तैयारी चल रही है। असल में, अयोध्या में 3610 किलो वजन की 108 फुट लंबी और करीब साढ़े तीन फीट चौड़ी धूपबत्ती लगाई जाएगी। 6 महीने में बनकर तैयार हुई धूपबत्ती वडोदरा में तैयार की गई है। इस विशेष धूपबत्ती को बनाने में अनेक तरह की जड़ी बूटियां का प्रयोग किया गया है। यह धूपबत्ती करीब डेढ़ महीने तक अनवरत चलेगी और करीब 50 किलोमीटर क्षेत्र में अपनी खुशबू फैलाएगी।
सरयू नदी पर होगी भव्य आरती
काशी में संध्या के समय काफी विशाल रूप से मां गंगा की आरती की जाती है। उसी तरह अब अयोध्या में सरयू नदी पर भी भव्य आरती किए जाने की चर्चा हो रही है। सरयू नदी पर आरती को लेकर अयोध्या के राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र ने कहा कि "काशी में बहुत अच्छे तरीके से गंगा आरती होती है, बहुत लोग इसे देखने आते हैं। इसी तरह भव्यता-दिव्यता के साथ सरयू आरती भी होगी।
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 9 January 2024 at 17:15 IST