नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर भड़के महंत राजू दास, बोले- वो शुद्ध रूप से शूर्पणखा... क्या है पूरा मामला?

महंत राजू दास ने कहा कि नेहा बोरा शुद्ध रूप से ऐसी महिला है जैसी शूर्पणखा थी। पूरे राक्षसों के खानदान का सर्वनाश कर दिया। वही नेहा बोरा है। बांग्लादेश के बारे में बात कर रही हैं। कितनी दुर्भाग्य की बात है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Mahant Raju Das of Hanumangarhi on Neha Bora
Mahant Raju Das of Hanumangarhi on Neha Bora | Image: ANI

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने मौजूदा विरोध प्रदर्शनों को बांग्लादेश से जोड़ते हुए बयान दिया था। अब इस पर हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास ने तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने नेहा बोरा को शूर्पणखा करार दिया है।

महंत राजू दास ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, 'मैं एक ही बात कहूंगा कि नेहा बोरा शुद्ध रूप से ऐसी महिला है जैसी शूर्पणखा थी। पूरे राक्षसों के खानदान का सर्वनाश कर दिया। वही नेहा बोरा है। बांग्लादेश के बारे में बात कर रही हैं। कितनी दुर्भाग्य की बात है।'

धीरेंद्र शास्त्री का किया जिक्र

उन्होंने आगे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर का जिक्र करते हुए कहा, ‘बागेश्वर धाम सरकार की एक यात्रा चल रही है। उसमें भी जेन-जी (धीरेंद्र शास्त्री) है। वे जेन-जी क्या बात कर रहे हैं। वो हिंदुओं को जोड़ने की बात कर रहे हैं। वो जेन-जी जाति की कुप्रथा को खत्म करने की बात कर रहे हैं। वो बात कर रहे हैं कि किस तरह भारत एक हो। वहीं दूसरी तरफ एक तथाकथित जेनजी भारत की सनातन संस्कृति को तोड़ने, गाली देने, भारत के टुकड़े करने की बात कर रहा है। वो जेन-जी कतई नहीं हो सकता है।’

‘बड़े-बड़े राजनीतिक दलों का आशीर्वाद…’

उन्होंने कहा, 'आपने देखा होगा कि ऐसे जेन-जी पर बड़े-बड़े राजनीतिक दलों का आशीर्वाद बना हुआ है। इसी के कारण आज देश में इस प्रकार का माहौल बनाया जा रहा है। उन जेन-जी से सीखने की जरूरत है जो बाबा बागेश्वर के साथ यात्रा पर निकल रहे हैं।'

Advertisement

‘बांग्लादेश और हिंदुस्तान को जोड़कर नहीं देखा जा सकता’

महंत राजू दास ने कहा, 'बांग्लादेश में हिंदू मारे जा रहे हैं। छात्र आंदोलन के नाम पर क्या हुआ। नेहा बोरा, वामपंथी समेत जो भी लोग बांग्लादेश की बात कर रहे हैं, वहां लोगों ने छात्रों के नाम पर माहौल बनाया। लेकिन हिंदुओं को मारा गया। बांग्लादेश और हिंदुस्तान को जोड़कर नहीं देखा जा सकता है।'

नेहा बोरा ने क्या कहा था?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेहा बोरा ने 14 अक्टूबर को बांग्लादेश के सोशलिस्ट स्टूडेंट्स फ्रंट (SSF) के छठे राष्ट्रीय सम्मेलन के मौके पर संदेश देते हुए कहा था, 'बांग्लादेश ने हमें क्रांति का रास्ता दिखाया है।' 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'राहुल गांधी रिजीम चेंज की बात कहकर जनता को चुनौती दे रहे...', बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन का बड़ा बयान

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड