Mahakumbh Stampede: भगदड़ की घटना के बाद योगी सरकार का बड़ा फैसला, सभी VVIP पास रद्द, नो-व्हीकल जोन भी लागू

पवित्र संगम तट पर मौनी अमावस्या के दिन हुई भगदड़ की घटना के बाद योगी सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं। महाकुंभ में सभी VVIP पास रद्द कर दिए गए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Yogi on Mahakumbh Stampede
CM Yogi on Mahakumbh Stampede | Image: x

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में हुई भगदड़ की घटना के बाद कई नए फरमान जारी किए गए हैं। योगी सरकार ने कई बड़े बदलाव किए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर ये फैसले लिए गए हैं। महाकुंभ में सभी  VVIP पास रद्द कर दिए गए हैं। इसके साथ ही दूसरे जिले से आने वाले गाड़ियों पर भी रोक लगा दी गई है। अब मेला परिसर में कोई भी वाहन नहीं चलेगा।  4 फरवरी तक श्रद्धालुओं को पैदल ही संगम तक जाने की इजाजत होगी। भगदड़ की घटना के न्यायिक जांच के भी आदेश दिए गए हैं।

पवित्र संगम तट पर मौनी अमावस्या के दिन हुई भगदड़ की घटना में 30 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है, जबकि 60 लोग घायल हैं। योगी सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए 25-25 लाख मुआवजे की भी घोषणा की है। इस बीच भगदड़ की घटना के बाद योगी सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं। महाकुंभ में सभी  VVIP पास रद्द कर दिए गए हैं। मेला क्षेत्र में आने-जाने वाली सभी गाड़ियों पर भी प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। महाकुंभ मेला क्षेत्र में नो-व्हीकल जोन लागू कर दिया गया है।

महाकुंभ में सभी VVIP पास रद्द

महाकुंभ में हुई भगदड़ की घटना के बाद सुरक्षा और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए बड़े बदलाव किए गए हैं। 4 फरवरी तक मेला परिसर में कोई भी गाड़ियां नहीं चलेगी। प्रयागराज शहर में भी दूसरे जिले से आने वाले सभी 4 पहिया गाड़ियों की एंट्री बैन कर दी गई है। मेला क्षेत्र नो-व्हीकल जोन लागू कर दिया गया है। तमाम रास्‍तों को वन-वे कर दिया गया है। एक रास्ते से श्रद्धालुओं की एंट्री होगी तो दूसरी रास्ते से उन्हें बाहर भेजा जाएगा। शहर के अंदर और मेला क्षेत्र में एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और नगर निगम के वाहन चलेंगे।

घटना की न्यायिक जांच के आदेश

बता दें कि महाकुंभ भगदड़ पर DIG वैभव कृष्ण ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मौत के आधिकारिक आंकड़े जारी किए। 30 लोगों की मौत की पुष्टि की गई। इसके बाद सीएम योगी ने भी इस पर बयान दिया। हादसे पर बोलते हुए CM योगी भावुक होने लगे और उनका गला भर आया। उन्होंने इस दौरान हादसे की जांच कराने और मृतकों के लिए मुआवजे का भी ऐलान किया। सीएम योगी ने कहा कि घटना हमारे लिए सबक हैं। आने वाले जो स्नान होंगे, उनको लेकर समीक्षा की जाएगी।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Mahakumbh: महाकुंभ भगदड़ पर CM योगी के छलके आंसू, बताया हादसे में कैसे हुई 30 लोगों की मौत, संवदेना व्यक्त कर हुए भावुक
 

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड