महाकुंभ: किन्नर अखाड़े में मांस-शराब का सेवन, नशे में लक्ष्मी नारायण करती है अश्लील गानों पर डांस- हिमांगी सखी का बड़ा आरोप
जगद्गुरु हिमांगी सखी ने बताया कि 9 फरवरी की रात करीब 9 बजकर 40 मिनट पर 12 गाड़ियां मेरे गेट के बाहर खड़ी थीं। लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी नशे की अवस्था में...
- भारत
- 3 min read

प्रयागराज महाकुंभ में अगर कोई अखाड़ा चर्चा में है तो वो है किन्नर अखाड़ा। वजह अखाड़े में आपसी कलह है और इसकी शुरुआत ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने के साथ हुई। 24 जनवरी को ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने महामंडलेश्वर का पद दिया। विवाद बढ़ा तो 10 फरवरी को उन्होंने पद छोड़ने का ऐलान कर दिया। उसी के दो दिन बाद यानी कि 13 फरवरी को ममता कुलकर्णी फिर किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनीं।
ममता ने बताया कि उन्होंने इस्तीफा दिया था लेकिन उनकी गुरु डॉक्टर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने इस्तीफा स्वीकार नहीं किया। ममता को पद दिए जाने, इस्तीफा देने और फिर इस्तीफा अस्वीकार होने के बीच किन्नर जगद्गुरु हिमांगी सखी पर जानलेवा हमला हुआ। इसके बाद ही अखाड़े में पड़ी दरार साफ दिखने लगी है। अब हिमांगी सखी ने लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रिपब्लिक भारत से खास बातचीत में हिंमागी सखी ने बताया कि किन्नर अखाड़े में मांस और मदिरा का सेवन होता है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी नशे में अश्लील गानों पर डांस करती हैं।
लक्ष्मी त्रिपाठी नशे में थी और मेरे साथ मारपीट की
जगद्गुरु हिमांगी सखी ने बताया कि 9 फरवरी की रात करीब 9 बजकर 40 मिनट पर 12 गाड़ियां मेरे गेट के बाहर खड़ी थीं। लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी नशे की अवस्था में मेरे कैंप में घुसी और मेरे साथ मारपीट की। जब मेरी आंखों से ब्लीडिंग हुई, तब सबको रोका। फिर वीडियो बनाकर 'हम सब एक हैं' बोलने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि मेरे पास हर चीज का सबूत है। वीडियो का जिक्र कर उन्होंने कहा कि जब 60 लोग मारने आ जाएं तो बचने के लिए मैं क्या करती।
Advertisement
लक्ष्मी त्रिपाठी और ममता कुलकर्णी दोनों नाटकबाज
हिमांगी सखी ने बताया कि ममता कुलकर्णी और लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी दोनों एक नंबर की नाटकबाज हैं। हिमांगी ने कहा कि महामंडलेश्वर का पद लेने के लिए ममता ने 2 लाख का ऑफर दिया था। उन्होंने कहा कि मुझे शर्म आती है कि किन्नर समाज मुझे नहीं समझ पाया। अगर कोई आपको सत्य का आईना दिखा रहा है और आप उसे नेगेटिव वे में लेकर चलोगे तो मैं क्या कर सकती हूं? मैंने ममता कुलकर्णी के बारे में जो कहा वह सच है।
Advertisement
किन्नर अखाड़े में मांस-मदिरा का सेवन
किन्नर अखाड़े के बारे में बताते हुए हिमांगी सखी ने कहा कि अखाड़े में मांस और शराब का सेवन होता है। खुद किन्नर अखाड़े की गुरु जब ऐसा करती हैं तो चेलों से क्या शिकायत। उन्होंने कहा कि लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी नशे में चूर होकर अश्लील गानों पर डांस करती है। उन्होंने आगे कहा कि सनातन धर्म के अंदर ढोंग हो रहा है। ये सब लक्ष्मी नारायण की वजह से हो रहा है। अगर मैं गलत हूं तो अपना त्रिपुण्ड उतार दूंगी। उन्होंने जांच की मांग करते हुए कहा कि कुंभ का स्वरुप ख़राब किया जा रहा है। अखाड़ा परिषद पर सवाल उठ रहा है। इन सबकी जांच होनी चाहिए।