महाशिवरात्रि पर महाकुंभ का आखिरी महास्नान, अबतक 25 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी; कंंट्रोल रूम से मॉनिटिरिंग कर रहे CM योगी

आज मेले का आखिरी दिन है। ऐसे में महाशिवरात्रि है और महाकुंभ में अंतिम महास्नान का लेकर संगम पर भक्तों का रेला जमा हो रहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Mahakumbh 2025 Mahashivratri Snan
Mahakumbh 2025 Mahashivratri Snan | Image: PTI

Prayagraj Mahakumbh 2025: महाशिवरात्रि के पावन असर पर आज (26 फरवरी) को महाकुंभ का समापन होने जा रहा है। इसके साथ ही आज महाकुंभ का छठवां और आखिरी महास्नान हैं, जिसके लिए बड़ी संख्या में लोग संगम में डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहे हैं।

13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ में अबतक 65 करोड़ से ज्यादा लोगों ने संगम में डुबकी लगाई है। आज मेले का आखिरी दिन है। ऐसे में महाशिवरात्रि है और महाकुंभ में अंतिम महास्नान का लेकर संगम पर भक्तों का रेला जमा हो रहा है।

महास्नान के लिए भक्तों की उमड़ी भारी भीड़

महाशिवरात्रि के मौके पर संगम तट पर देर रात से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। ब्रह्म मुहुर्त में स्नान के लिए श्रद्धालु जमा हो गए और संगम में डुबकी लगाते नजर आए। सुबह 5 बजे तक 25 लाख से ज्यादा लोगों ने संगम में पवित्र स्नान किया। महाकुंभ के अंतिम दिन 3 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई गई है। आखिरी महास्नान के लिए योगी सरकार ने विशेष इंतजाम भी किए हैं।

मेला क्षेत्र 'नो व्हीकल जोन' घोषित

श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए मंगलवार (25 फरवरी) शाम 4 बजे से ही पूरे मेला क्षेत्र को 'नो व्हीकल जोन' घोषित कर दिया गया है। इस दौरान VIP स्नान भी नहीं होगा। इसके साथ ही अधिकारियों ने लोगों से नजदीकी घाट पर पवित्र स्नान करने की अपील की।

Advertisement

अधिकारी के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था के लिए महाकुंभ में 37 हजार पुलिसकर्मी और 14 हजार होमगार्ड तैनात किए गए हैं। वहीं, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 2,750 AI आधारित CCTV, तीन जल पुलिस स्टेशन, 18 जल पुलिस नियंत्रण कक्ष और 50 वॉच टावर लगाए गए हैं।

कंट्रोल रूम में मौजूद हैं CM योगी

इसके साथ ही CM योगी भी महाशिवरात्रि पर महास्नान पर नजर रखने के लिए खुद एक्टिव हो गए हैं। मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर स्थित कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

Advertisement

बता दें कि महाकुंभ मेले की शुरुआत 13 फरवरी से हुई थी। एक महीने से भी ज्यादा समय से चले आ रहे महाकुंभ का आज महासमापन होने जा रहा है। बड़ी हस्तियों से लेकर आम लोगों तक करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं हर दिन संगम में डुबकी लगाने के लिए पहुंचे। आस्था के उमड़े जनसैलाब में 65 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचे। आज ये आंकड़ा और बढ़ेगा। इसके साथ ही महाकुंभ का महासमापन हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: रेत पर होगा 144 साल बाद अगला महाकुंभ, सूख जाएगी गंगा-यमुना! सोनम वांगचुक ने PM मोदी को खत लिख ऐसा क्यों कहा?

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड