UP: लखनऊ में मंजूर हसन ने हिंदू महिला को प्रेम जाल में फंसाया, फिर बनाया संबंध, 11 साल के बच्चे का कर दिया खतना

Lucknow : मंजूर हसन ने एक हिंदू महिला को प्रेम जाल में फंसाकर उसके पति से संबंध तुड़वाए और उसे 11 साल के बेटे सहित अपने घर ले गया। इसके बाद महिला के साथ शोषण किया और बेटे के साथ अश्लील हरकतें की। विरोध पर मारपीट कर चुप कराया और बिना सहमति बच्चे का खतना करा दिया।

Follow : Google News Icon  
lucknow thakurganj love jihad case Forced Conversion Hindu boy circumcision
लखनऊ में जबरन धर्मांतरण और खतना | Image: Republic

UP News : सख्त कानून और पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद भी देश में लव जिहाद जैसे मामले थमने का नाम नहीं रहे हैं। इस बार तो जिहादी मानसिकता के एक युवक ने दो कदम आगे बढ़कर कभी ना भूलने वाला अपराध किया है। पूरा मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके का है। जो प्रेम के नाम पर धोखे, शोषण और जबरन धर्मांतरण की घिनौनी सच्चाई को बताता है।

स्थानीय कपड़ा व्यापारी मंजूर हसन उर्फ सैफी पर एक हिंदू महिला को प्रेम जाल में फंसाने, उसके 11 साल के बेटे के साथ गंदी हरकत करने और बिना मां की सहमति के बच्चे का खतना कराने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित बच्चे की शिकायत पर पुलिस में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना समाज में व्याप्त लव जिहाद के खतरे को एक बार फिर सामने ला रही है।

प्रेम का कैसे बिछाया जाल?

लखनऊ के ठाकुरगंज में रहते वाले अंकित की पत्नी प्रियंका को मंजूर हसन उर्फ सैफी ने अपने मीठे बोलों और झूठे वादों के जाल में फंसाया। नूरबाड़ी के रहने वाले सैफी ने प्रियंका को अपने प्रेम में इस कदर उलझा दिया कि उसने अपने पति से संबंध तोड़ लिए। इसके बाद मंजूर हसन प्रियंका और उसके 11 साल के बेटे को अपने घर ले गया। सैफी ने प्रियंका का धर्मांतरण भी करा दिया, जिससे पूरा परिवार टूट गया।

बेटे का कर दिया खतना

अंकित के अनुसार, सैफी ने न केवल प्रियंका को ब्लैकमेल करने के लिए अश्लील फोटो और वीडियो बनाए, बल्कि उसके बेटे के साथ भी घिनौनी हरकतें शुरू कर दीं। बच्चे ने अपनी मां से इसकी शिकायत की, लेकिन प्रियंका के विरोध पर सैफी ने उसे बुरी तरह पीटा और चुप करा दिया। यह सिलसिला तब और भयावह हो गया जब सैफी ने प्रियंका को बिना बताए उसके बेटे का खतना करा दिया। यह कदम कथित तौर पर बच्चे को जबरन मुस्लिम बनाने की साजिश का हिस्सा था।

Advertisement

बच्चे की बहादुरी ने खोला राज

पीड़ित बच्चा सैफी के चंगुल से परेशान होकर बीते दिनों भाग निकला और सीधे अपने पिता अंकित के पास पहुंचा। उसने अपने पिता को सारी हैवानियत की जानकारी दी। मां के साथ दुर्व्यवहार, खुद पर होने वाले शोषण और खतना के बारे में बताया। यह सुनकर मानो अंकित का कलेजा फट गया। पिता अपने बेटे को लेकर तुरंत पुलिस थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी मंजूर हसन को गिरफ्तार कर लिया है। 

ये भी पढ़ें: Ladakh Violence: लेह हिंसा में 4 मौत के बाद सरकार का बड़ा एक्शन, सोनम वांगचुक गिरफ्तार; कल विदेश से फंडिंग वाला लाइसेंस हुआ था रद्द

Advertisement
Published By :
Sagar Singh
पब्लिश्ड