Lucknow Hit And Run: फेयरवेल मना लौट रहे थे, साथ थी गर्लफ्रेंड...12th स्‍टूडेंट ने कार से 6 लोगों को रौंदा, मासूम बच्चे की मौत; CCTV फुटेज आया सामने

Lucknow Hit And Run: कानुपर रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास 12वीं के एक छात्र ने 6 लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में एक मासूम की मौत हो गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Lucknow Hit And Run: लखनऊ में गुरुवार की शाम एक तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला है। जहां एक तेज रफ्तार कार ने 6 लोगों को रौंद दिया। इसमें 6 साल की मासूम की मौत हो गई है। कार से रौंदने वाला आरोपी 12वीं का स्टूडेंट गौरव सिंह निकला, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इस हिट एंड रन केस का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

.यह हादसा कानुपर रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास हुआ है। जानकारी के अनुसार, आरोपी गौरव स्विफ्ट कार में अपनी कथित गर्लफ्रेंड के साथ स्कूल की फेयरवेल पार्टी से लौट रहा था। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसने एक ऑटो रिक्शा और पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी। कार की चपेट में 6 साल का दीक्षांत पटेल भी आ गया, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत की खबर के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद आरोपी लड़की को उतारकर कार सहित मौके से फरार हो गया।

राहगीरों को कुचलने वाला स्टूडेंट बालिग

शुरुआती जानकारी में आरोपी को नाबालिग माना जा रहा था। पुलिस की जांच में वह बालिग पाया गया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उसकी कथित गर्लफ्रेंड से पूछताछ कर जांच शुरू की। उससे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने पहले कार जब्त की और फिर आरोपी तक पहुंची। आरोपी गौरव की उम्र 21 साल बताई जा रही है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

सीसीटीवी फुटेज में हादसा कैद

सामने आए सीसीटीवी फुटेज में आरोपी तेज रफ्तार में कार चलाता नजर आ रहा है। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि वो वाहनों समेत लोगों को टक्कर मारते हुए आगे निकल गई। इस दौरान कार की चपेट में आए कई लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। वहीं नानी के साथ मार्केट घूमने गए 6 साल के मासूम की मौत हो गई। 

Advertisement

मामले की जांच में जुटी पुलिस

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी होती दिख रही है। बाद में आरोपी कथित गर्लफ्रेंड को कार से उतार फरार हो गया। भीड़ ने लड़की को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: 'हथेली गर्म और पुलिस नरम...', योगी सरकार पर अखिलेश यादव का हमला

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड